Winter Bathing Tips: सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के क्या हैं फायदे और नुकसान?

Winter Bathing Tips in Hindi: अगर आप भी सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना पसंद करते हैं, तो उससे होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में जान लें।

Winter Bathing Tips, benefits and Disadvantages of Cold Water Bath, lifestyle tips in hindi

Winter Bathing Tips in Hindi: हर दिन की शुरुआत लोग नहाकर करते हैं। सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं और ऐसा करना हमारे शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। एक्सपर्ट्स ने भी अपनी रिसर्च में ठंड में ठंडे पानी से नहाने वाले लोगों का शरीर गर्म पानी से नहाने वालों की तुलना में मजबूत बताया है।

विज्ञापन

इससे हमारे शरीर को कई लाभ मिलते है। डॉक्टर के अनुसार, 70 डिग्री फारेनहाइट (Fahrenheit) या 21 डिग्री सेल्सियस (Celsius) से कम तापमान वाला पानी ठंडा माना जाता है। आप इतने ठंडे पानी से शॉवर ले सकते हैं। आइए ठंडे पानी से नहने के 5 फायदों के साथ-साथ उनके नुकसानों के बारे में भी जानते हैं।

विज्ञापन

क्या ठंडे पानी से नहाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है?

Winter Bathing Tips

विज्ञापन

Blood Circulation को बढ़ाता है और Muscle के दर्द को कम करता है

जब हम ठंडे पानी से नहाते हैं तो हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) बना रहता है, साथ ही ठंडे पानी से नहाना एथलीटों के लिए भी बहुत अच्छा है क्योंकि ऐसा करने से उन्हें चोटों से तेजी से उबरने में मदद मिल सकती है।

खुजली और डल स्किन को सही करता है (Itching and Dull Skin)

जिन लोगों की त्वचा डल हो जाती है या जो एक्जिमा (eczema) जैसी स्किन इन्फेक्शन से पीड़ित होते हैं, उन्हें अक्सर गर्म स्नान के बाद खुजली महसूस होती है। इससे निपटने का एक तरीका यह है कि जितना संभव हो सके पानी का तापमान कम किया जाए।

विज्ञापन

मेटाबॉलिज्म तेज होता है (Metabolism)

जब आप अपना वजन कम करते हैं तो उसके लिए मेटाबॉलिज्म तेज होना बहुत जरूरी होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार ठंडे पानी से स्नान के बाद मेटाबॉलिक रेट कई गुना बढ़ सकती है। (Winter Bathing Tips) अगर आप भी एक हेल्दी लाइफस्टाइल चाहते हैं तो इस उपाय को अपनाने से अपना वजन जल्दी से कम कर सकते हैं।

विज्ञापन

ठंडे पानी से नहाने के नुकसान  (Disadvantages of Bathing with Cold Water)

अगर आप सर्दियों में ठंडे पानी से नहा रहे हैं और आपकी इम्युनिटी स्ट्रांग नहीं है, तो ठंडे पानी से नहाना इग्नोर करें। फिर भी अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको सर्दी, खांसी, निमोनिया, गले में जलन और बुखार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। (Winter Bathing Tips) सिर्फ यही नहीं अगर आप हृदय रोग (Heart Disease) या हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) के मरीज हैं, तो ठंडे पानी से बिल्कुल न नहाएं, क्योंकि ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य खराब होने के पूरे-पूरे चान्सेस है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ