Aloo Storing Tips: आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है, जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है. लोग इसे सब्जी के साथ बनाते हैं या स्नैक्स के तौर पर खाते हैं. इसलिए कई लोग ढेर सारे आलू खरीदकर रख लेते हैं. कुछ लोग पूरा बोरा उठाकर ले आते हैं. ऐसे आलू बहुत ही सस्ते पड़ जाते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद सड़ने लगते हैं. ठीक से ना रखने की वजह से बदबू आना शुरू हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि यहां पर हम आपके साथ आलू को स्टोर करने के आसान टिप्स साझा कर रहे हैं. इन टिप्स की मदद से आप आलू को कई महीनों तक स्टोर करके रख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- रूखे-सूखे बालों में जान भर देगा ये होममेड हेयर सीरम, सिर्फ 2 चीजों से पाएं मजबूत, घने और चमकदार बाल
आलू जल्दी सड़ने के कारण
- ज्यादा नमी होना
- हवा वाली जगह पर ना रखना
- गलत जगह पर स्टोर करना
- सड़ा आलू ना निकालना
किन बातों का रखें खयाल
- आलू को धोकर बिल्कुल भी स्टोर ना करें. ऐसा करने से आलू बहुत ही जल्दी सड़ने लगते हैं, क्योंकि इसमें पानी जमा होने लगता है. ऐसा इसलिए क्योंकि धुले हुए आलुओं में नमी रह जाती है और फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है. अगर आलू पर मिट्टी लगी हो, तो उन्हें सूखे कपड़े या ब्रश से साफ करें.
- आलू को प्याज के साथ कभी भी ना रखें. अक्सर लोग आलू को प्याज वाली टोकरी में ही रख देते हैं. इससे प्याज से निकलने वाली गैस आलू को जल्दी सड़ा देती है और उनमें अंकुर निकलने लगते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप अलग-अलग टोकरी में प्याज या आलू रखें या बैग में रखें और थोड़ा फासला बनाकर रखें।
- अगर आप बैग में रखने की सोच रहे हैं तो आपको हवा पास होने वाला बैग का चुनाव करना होगा. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आलू में हवा ना लगने की वजह से यह सड़ने लगेंगे. बेहतर होगा कि आप आलू को जूट बैग, कपड़े के थैले या छेद वाली टोकरी में रखें, ताकि हवा आसानी से लगती रहे.
- आलू को कभी भी धूप में ना रखें. ऐसा करने से आलू हरे पड़ जाते हैं और उनमें सोलेनिन नाम का तत्व बढ़ जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. वहीं फ्रिज में रखने से आलू का स्वाद बदल जाता है और पकने पर वे मीठे लगने लगते हैं. इसलिए आप किसी सूखी जगह आलू को रखें.
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर कोई आलू सड़ने लगे तो उसे तुरंत अलग कर दें.
- अखबार या सूखे कपड़े में लपेटकर रखें. ऐसा करने से नमी कंट्रोल में रहती है.
- ज्यादा मात्रा में आलू खरीदना बेकार है आप जरूरत के हिसाब से ही आलू खरीदें.
इसे भी पढ़ें- Happy Valentine’s Day 2026: प्यार के दिन की शुरुआत कैसे हुई, जानिए संत वेलेंटाइन की हैरान कर देने वाली कहानी
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
5 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
5 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
6 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
8 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
9 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
10 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
10 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
13 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines