Potato Turing Black After Cutting: आलू हर घर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सब्जी है. ऐसे हर तरीके से बनाया जाता है और खूब पसंद भी किया जाता है. इसलिए आलू ढेर सारे किचन में लाकर स्टोर कर लिए जाते हैं. हालांकि, कई बार आलू पकाते वक्त ऐसा होता है कि जैसे ही हम आलू काटते हैं, कुछ ही मिनटों में उनका रंग काला या भूरा पड़ने लगता है. इससे आलू देखने में खराब लगने लगते हैं और कई लोगों को लगता है कि शायद आलू खराब हो गए हैं. दरअसल, इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण होता है और वो क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. साथ ही, इसे कैसे रोका जा सकता है, इससे जुड़े टिप्स भी जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- इफ्तार में तला भुना खाने से होने लगी है पेट में गड़बड़? इस बार ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर यह व्यंजन
आलू काले क्यों पड़ जाते हैं?
जब आलू को काटा जाता है तो इस पर हवा लगती है. हवा में मौजूद ऑक्सीजन आलू में मौजूद एंजाइम और स्टार्च के साथ रिएक्शन करती है. इस प्रक्रिया को ऑक्सीडेशन कहा जाता है. इसी वजह से कटे हुए आलू का रंग धीरे-धीरे भूरा या काला पड़ने लगता है. हालांकि इससे आलू खराब नहीं होते, लेकिन ज्यादा देर तक खुले में रखने से उनका स्वाद बेकार हो सकता है.
आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं?
- अगर आपने आलू पहले ही काट लिए हैं तो इसे ठंडे पानी में डालकर कुछ देर के लिए ढक्कर रख दें. इससे आलू पर हवा नहीं लगेगी और उनका रंग काला नहीं पड़ेगा.
- अगर आपको आलू थोड़ी देर बाद इस्तेमाल करने हैं, तो उन्हें हल्के नमक वाले पानी में डालकर रखें. इससे उनका रंग भी नहीं बदलेगा तो वो फ्रेश बनी रहेंगी.
- पानी में थोड़ा सा नींबू का रस डालकर भी कटे हुए आलू रख सकते हैं. नींबू में मौजूद एसिड ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया को धीमा कर देता है.
- आलू को काटने के बाद ज्यादा देर तक खुला ना छोड़ें. कोशिश करें कि काटने के तुरंत बाद ही उन्हें पकाने में इस्तेमाल कर लें.
- अगर आलू काटने के बाद बहुत ज्यादा काले हो जाएं या उनमें बदबू आने लगे, तो ऐसे आलू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- क्या सच में ज्यादा चाय पीने से काले हो जाते हैं लोग? जानिए इस कहावत में कितनी है सच्चाई
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
7 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
7 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
8 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
10 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
11 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
11 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
12 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
14 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines