Things That Makes You Age: एजिंग या कहें उम्र का बढ़ना एक सामान्य प्रक्रिया है. यह कभी ना रुकने वाली प्रक्रिया है लेकिन अच्छी और बुरी आदतें इस प्रक्रिया को घटा या बढ़ा सकती हैं. अगर व्यक्ति की जीवनशैली अच्छी हो तो एजिंग प्रोसेस धीमा होने लगता है या कहें व्यक्ति अपनी उम्र से ज्यादा जवान नजर आता है. वहीं, अगर लाइफस्टाइल बुरा हो तो एजिंग प्रोसेस बढ़ता हुआ सा लगता है और व्यक्ति 30 की उम्र में भी 40 या 50 का नजर आने लगता है. ऐसे में सही जीवनशैली ही स्वस्थ शरीर की नींव है. अगर आपका लाइफस्टाइल अच्छा नहीं है तो हो सकता है आपके शरीर में भी बूढ़े होने के लक्षण नजर आने लगे हैं. यहां जानिए वो कौन से लक्षण हैं जो बताते हैं कि आपका शरीर बूढ़ा होने लगा है.
ये लक्षण बताते हैं कि शरीर बूढ़ा होने लगा है
बाल सफेद होना
बालों का लगातार सफेद होते जाना या हर दिन एक नया बाल सफेद होता दिखना उम्र बढ़ने का लक्षण हो सकता है. मेलानिन की कमी से ऐसा होता है. हेयर फॉलिकल्स में मेलेनोसाइट के एग्जॉस्शन से ऐसा होता है.
बालों का गिरना
लगातार बाल झड़ना या गिरना हेयर थिनिंग कहलाता है. 30 की उम्र से पहले अगर बाल झड़ने लगे हैं तो यह समय से पहले बूढ़ा होने का लक्षण हो सकता है.
थकान रहना
शरीर में हर समय थकान रहना, खासकर पूरी नींद लेने के बाद थकान महसूस करना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका शरीर एजिंग की तरफ बढ़ रहा है.
जोड़ों में दर्द
अक्सर जोड़ों में दर्द रहने लगता है. इससे स्टिफनेस महसूस होती है और घुटनों में अकड़न रहती है. यह शरीर के कमजोर होने का संकेत है.
पाचन तंत्र का कमजोर होना
बार-बार गैस होना, अपच होना, कब्ज की समस्या होना या पेट खराब रहना इस बात का संकेत है कि पाचन तंत्र ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है.
याद्दाश्त में कमी
शरीर के बूढ़े होने का एक संकेत यह भी है कि याद्दाश्त में कमी आने लगती है. व्यक्ति को ध्यानकेंद्रित करने में यानी फोकस करने में दिक्कत आने लगती है. यह एजिंग का एक बड़ा संकेत है.
सांस लेने में दिक्कत आना
थोड़ा सा भी काम करने पर सांस फूलना या सांस लेने में दिक्कत होना उम्र तेजी से बढ़ने का लक्षण हो सकता है.
कैसे सुधारें अपना लाइफस्टाइल
- रोजाना संतुलित आहार लें. खानपान में अच्छी चीजों को शामिल करें.
- रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें.
- 7 से 8 घंटों की पूरी नींद लें.
- तनाव कम करने की कोशिश करें और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर ध्यान दें.
- धूम्रपान करें और शराब से दूर रहें.
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. खुद को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है.
यह भी पढ़ें – लू लगने से पहले शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, दिक्कत बढ़ने से पहले पहचानना है जरूरी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
घर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
24 mins agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
50 mins agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
2 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
3 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
4 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
6 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
22 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
22 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
23 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines