समय से पहले बूढ़ा हो रहा है आपका शरीर? दिखने लगें ये 7 लक्षण तो समझ जाएं लाइफस्टाइल को बदलने की है जरूरत

How To Stay Young: हमारी ऐसी कुछ आदते हैं जो हमारे शरीर को समय से पहले बूढ़ा बनाने का काम करती हैं. ऐसे में इन आदतों से दूरी बनाना बेहद जरूरी है. यहां जानिए कौन सी हैं ये चीजें जो उम्र बढ़ाने वाली साबित होती हैं.

Aging problems

आपको समय से पहले बूढ़ा कर रही हैं ये चीजें.

विज्ञापन

Things That Makes You Age: एजिंग या कहें उम्र का बढ़ना एक सामान्य प्रक्रिया है. यह कभी ना रुकने वाली प्रक्रिया है लेकिन अच्छी और बुरी आदतें इस प्रक्रिया को घटा या बढ़ा सकती हैं. अगर व्यक्ति की जीवनशैली अच्छी हो तो एजिंग प्रोसेस धीमा होने लगता है या कहें व्यक्ति अपनी उम्र से ज्यादा जवान नजर आता है. वहीं, अगर लाइफस्टाइल बुरा हो तो एजिंग प्रोसेस बढ़ता हुआ सा लगता है और व्यक्ति 30 की उम्र में भी 40 या 50 का नजर आने लगता है. ऐसे में सही जीवनशैली ही स्वस्थ शरीर की नींव है. अगर आपका लाइफस्टाइल अच्छा नहीं है तो हो सकता है आपके शरीर में भी बूढ़े होने के लक्षण नजर आने लगे हैं. यहां जानिए वो कौन से लक्षण हैं जो बताते हैं कि आपका शरीर बूढ़ा होने लगा है.

ये लक्षण बताते हैं कि शरीर बूढ़ा होने लगा है

बाल सफेद होना

विज्ञापन

बालों का लगातार सफेद होते जाना या हर दिन एक नया बाल सफेद होता दिखना उम्र बढ़ने का लक्षण हो सकता है. मेलानिन की कमी से ऐसा होता है. हेयर फॉलिकल्स में मेलेनोसाइट के एग्जॉस्शन से ऐसा होता है.

बालों का गिरना

लगातार बाल झड़ना या गिरना हेयर थिनिंग कहलाता है. 30 की उम्र से पहले अगर बाल झड़ने लगे हैं तो यह समय से पहले बूढ़ा होने का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

थकान रहना

शरीर में हर समय थकान रहना, खासकर पूरी नींद लेने के बाद थकान महसूस करना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका शरीर एजिंग की तरफ बढ़ रहा है.

विज्ञापन

जोड़ों में दर्द

अक्सर जोड़ों में दर्द रहने लगता है. इससे स्टिफनेस महसूस होती है और घुटनों में अकड़न रहती है. यह शरीर के कमजोर होने का संकेत है.

विज्ञापन

पाचन तंत्र का कमजोर होना

बार-बार गैस होना, अपच होना, कब्ज की समस्या होना या पेट खराब रहना इस बात का संकेत है कि पाचन तंत्र ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है.

विज्ञापन

याद्दाश्त में कमी

शरीर के बूढ़े होने का एक संकेत यह भी है कि याद्दाश्त में कमी आने लगती है. व्यक्ति को ध्यानकेंद्रित करने में यानी फोकस करने में दिक्कत आने लगती है. यह एजिंग का एक बड़ा संकेत है.

विज्ञापन

सांस लेने में दिक्कत आना

थोड़ा सा भी काम करने पर सांस फूलना या सांस लेने में दिक्कत होना उम्र तेजी से बढ़ने का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

कैसे सुधारें अपना लाइफस्टाइल

  • रोजाना संतुलित आहार लें. खानपान में अच्छी चीजों को शामिल करें.
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें.
  • 7 से 8 घंटों की पूरी नींद लें.
  • तनाव कम करने की कोशिश करें और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर ध्यान दें.
  • धूम्रपान करें और शराब से दूर रहें.
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. खुद को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है.

यह भी पढ़ें – लू लगने से पहले शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, दिक्कत बढ़ने से पहले पहचानना है जरूरी

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ