हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Relationship Tips: शादी करने से पहले अपने पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, जवाब जानकर ही करें जिंदगी का फैसला

Things To Ask Before Getting Married: जिस व्यक्ति से आप शादी करने जा रहे हैं उसके बारे में कुछ जरूरी बातें जानने के बाद ही उससे शादी का फैसला लेना चाहिए. ऐसे में यहां जानिए वो कौन सी बातें हैं जो शादी से पहले अपने पार्टनर से जरूर पूछनी चाहिए.

विज्ञापन
शादी करने से पहले जरूर पूछें ये सवाल.

Relationship Tips: शादी एक ऐसा बंधन है जो हमेशा-हमेशा के लिए दो लोगों को एकदूसरे का बना देता है. लेकिन, किसी के घर के बारे में या करियर के बारे में जानना ही सबकुछ नहीं है. जिस व्यक्ति से आप शादी कर रहे हैं उसके व्यवहार और सोच के बारे में जानना भी बेहद जरूरी होता है. जिस व्यक्ति से आप शादी (Marriage) करने वाले हैं उससे ये 5 सवाल जरूर पूछने चाहिए जिससे आपको अपने होने वाले पार्टनर के व्यवहार के बारे में और जिंदगी देखने के नजरिए के बारे में बेहतर तरह से पता चल सकेगा. यहां जानिए कौन से हैं वो सवाल जो अपने पार्टनर से जरूर पूछें.

अपने पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल

पहला सवाल – तुम शादी क्यों कर रहे हो? क्या तुम समाज का सोचकर शादी कर रहे हो या फिर अपने परिवार का सोचकर? या फिर अपने लिए शादी करने जा रहे हो?

दूसरा सवाल – तुम अपने पार्टनर के साथ लड़ाई कैसे हैंडल करते हो? यह सवाल इसलिए जरूरी है क्योंकि लड़ाई तो होती ही है, लेकिन लड़ाई किस तरह हैंडल की जाती है इसका ध्यान रखना जरूरी है.

विज्ञापन

तीसरा सवाल – जितना कमाते हो और तुम पर जितनी जिम्मेदारी है क्या उसमें कोई मेल है. तुम पैसे कैसे खर्च करते हो और जिम्मेदारी कैसे बांटोगे, यह पूछना भी जरूरी है.

चौथा सवाल – क्या तुम्हारे पास अपनी खुद की पर्सनैलिटी का स्पेस है. यह सवाल आपको खुद से भी पूछना होगा ताकि आप अपने पार्टनर पर खुशियेों के लिए या खाली समय काटने के लिए निर्भर ना होना पड़े.

विज्ञापन

पांचवा सवाल – शादी के बाद अपनी जिंदगी कैसे व्यतीत करोगे और परिवार से क्या अपेक्षाएं हैं? पार्टनर से यह पूछना भी जरूरी है कि क्या वह बच्चा चाहता है या नहीं.

क्यों जरूरी हैं ये सवाल

विज्ञापन

पार्टनर्स के लिए एक ही पेज पर होना जरूरी है. जिससे आप शादी करने जा रह हैं उसके बारे में, उसकी सोच के बारे में समझना और जानना बेहद जरूरी होता है. इससे आगे चलकर आप एकदूसरे से मानसिक दूरी महसूस नहीं करते हैं. कई बार शादी के बाद चीजें पता चलती हैं और दूरी गहरा जाती है, इसीलिए पहले ही ये सवाल पूछ लेने चाहिए.

यह भी पढ़ें – बच्चों से कभी नहीं पूछने चाहिए ये 5 सवाल, डॉक्टर ने दी सभी माता-पिता को यह सलाह

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola