रिश्ते को खत्म कर सकते हैं मॉडर्न रिलेशनशिप के ये 5 रूल्स, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यही गलतियां

Things That Ruin A Relationship: आजकल लोग सलाह के लिए दोस्तों की नहीं बल्कि इंस्टाग्राम की बातें सुनते हैं. ऐसे में इंस्टाग्राम पर खूब वायरल होने वाले रूल्स या कहें सलाह आपके लिए रिश्ता खराब करने वाली भूल साबित हो सकती है.

Worst Relationship Rules

कौन सी आदतें किसी रिश्ते को नष्ट कर सकती हैं?

विज्ञापन

Relationship Tips: मॉडर्न रिलेशनशिप यानी आज के दौर के रिलेशनशिप्स कई तरह से बदल गए गए हैं. पहले डेटिंग ऐप्स का इतना चलन नहीं था और ना ही इंस्टाग्राम पर लोग रिलेशनशिप को लेकर इतनी बातें किया करते थे. लेकिन, अब जमाना बदल गया है. सोशल मीडिया पर तो जैसे रिलेशनशिप टिप्स की बाढ़ आ गई है. बूढ़े, जवान या टीनेजर्स सभी अपने-अपने एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं और सलाह भी देते हैं कि रिलेशनशिप में रहते हुए क्या किया जाना चाहिए और क्या नहीं. वहीं, इंफ्लुएंसर्स और खुद को रिलेशनशिप एक्सपर्ट कहने वाले लोग अपने पर्सनल व्यूज को फैक्ट्स की तरह पेश करते हैं और अपने फॉलोअर्स को समझाते हैं कि उन्हें रिलेशनशिप में क्या सहना चाहिए क्या नहीं, क्या कहना चाहिए क्या नहीं और क्या सोचना चाहिए और क्या नहीं. लेकिन, इन मॉडर्न रिलेशनशिप रूल्स (Modern Relationship Rules) को आंखें बंद करके फॉलो किया जाए तो रिश्ते बनने से ज्यादा बिगड़ सकते हैं.

रिश्ते को खराब कर सकते हैं ये 5 रूल्स

“अगर वो चाहते तो जरूर करते”

Advertisment

यह सलाह इंस्टाग्राम पर खूब वायरल होती है कि अगर वो कुछ करना चाहते तो जरूर करते आपको उनसे कहना नहीं पड़ता. लेकिन, कई बार व्यक्ति को आपकी जरूरतों का सचमुच अंदाजा नहीं होता है और ना ही यह समझ आ पाता है कि आपकी उससे क्या अपेक्षाएं हैं. ऐसे में बिना कहे ही यह समझ लेना कि पार्टनर आपको समझ लेगा और जो आप चाहते हैं कर देगा, शायद ना हो पाए. लेकिन, यह एक बात लड़ाई या रिश्ता खराब करने की वजह नहीं होनी चाहिए.

“हेल्दी रिलेशनशिप मुश्किल नहीं होती”

अक्सर कह दिया जाता है कि हेल्दी रिलेशनशिप (Healthy Relationship) मुश्किल नहीं होती है या एक अच्छा रिलेशनशिप वही है जिसमें सबकुछ एकदम स्मूद चलता रहे. लेकिन, ऐसा नहीं है. हेल्दी रिलेशनशिप भी मुश्किल हो सकते हैं, एकदूसरे को समझने में आपको वक्त लग सकता है और इससे कई बार थोड़ा रूठना-मनाना भी हो सकता है. लेकिन मनमुटाव होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपका रिश्ता हेल्दी नहीं है.

विज्ञापन

“खुद को किसी के लिए नहीं बदलना चाहिए”

हर इंसान परफेक्ट नहीं होता है और ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो शायद आपको अपने अंदर पसंद हैं लेकिन आपके पार्टनर को उन चीजों से दिक्कत हो रही हो. ऐसे में खुद को बदलना या अपने गलत व्यवहार को ठीक करना जरूरी होता है. हर बात पर यह नहीं कहा जा सकता है कि खुद को बदलना नहीं चाहिए या खुद को बदलना गलत है. अगर आप दोनों रिश्ते में एकसाथ आगे बढ़ना चाहते हैं तो हो सकता है कि खुद में या अपनी आदतों में आपको छोटे-मोटे बदलाव करने पड़ें.

विज्ञापन

“कभी सेटल नहीं होना चाहिए”

इस तरह की सलाह अक्सर ही दी जाती है कि व्यक्ति को कभी सेटल (Settle) नहीं होना चाहिए. स्टैंडर्ड मैटर करता है लेकिन एक अच्छे इंसान को सिर्फ इसलिए जाने देना क्योंकि वह आपके स्टैंडर्ड को मैच नहीं करता है, सही नहीं है. प्यार में कई बार व्यक्ति को समझौता करना पड़ जाता है या कहें सेटल होना पड़ता है. अगर सोच लिया जाए कि कभी किसी बात पर सेटल नहीं होना है तो हो सकता है अच्छे रिश्ते भी आप निभा ना सकें.

विज्ञापन

“अगर होना होगा, तो हो जाएगा”

किस्मत पर यकीन करना अच्छा है लेकिन हर रिश्ता किस्मत पर छोड़ देना सही नहीं है. अगर आप अपने पार्टनर से कम्यूनिकेट नहीं करेंगे, समझेंगे नहीं या लड़ाई-झगड़े को सुलझाने की कोशिश नहीं करेंगे तो इससे रिश्ते बेहतर नहीं होंगे. इसीलिए यह कह देना कि जो होना होगा हो जाएगा या रिश्ता चलना होगा तो चल जाएगा, सही नहीं है. अच्छे रिश्ते की नींव म्यूचल एफर्ट्स होते हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ