डॉक्टर ने कहा अच्छे माता-पिता में होती हैं ये 5 क्वालिटीज, बच्चों की मेंटल हेल्थ हमेशा रहेगी अच्छी और खुश रहते हैं लाडले

Qualities Of Good Parent: बच्चे की जिंदगी संवार देती है अच्छी परवरिश और अच्छी परवरिश का श्रेय जाता है माता-पिता को. क्या आप भी अपने बच्चे के लिए अच्छे पैरेंट हैं? यहां जानिए अच्छे माता-पिता में कौन सें गुण होते हैं.

Qualities Of Good Parents

Parenting Advice: यह होती है अच्छे माता-पिता की पहचान. Image Credit - Pexels

Parenting Tips: बच्चे की परवरिश अगर अच्छी हो तो वह ना सिर्फ मेंटली अच्छे रहते हैं बल्कि इसका असर बच्चे की शारीरिक सेहत पर भी नजर आता है. माता-पिता (Parents) अगर अच्छे हों या कहें माता-पिता में अच्छे गुण हों तो ये गुण वे अपने बच्चों में भी डालते हैं, बच्चे खुश महसूस करते हैं, खुशी से खाते हैं, खुशी से सोते हैं, जीवन में आगे बढ़ने का उत्साह और प्रेरणा दोनों बच्चों में देखने को मिलती है और दुनिया की भीड़ से अलग बनने का जुनून बच्चों में आता है. वहीं, माता-पिता की नेगेटिव पैरैंटिंग बच्चे को अकेलापन महसूस करवा सकती है, मेंटली परेशान कर सकती है और बच्चों का कोंफिडेंस कम होने लगता है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए अच्छे माता-पिता में कौन सी क्वालिटीज (Qualities) होती हैं. बच्चों के डॉक्टर रवि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर इस बारे में बताया है.

विज्ञापन

अच्छे माता-पिता में होते हैं ये 5 गुण | 5 Qualities Of Good Parents

बच्चों की भी सुनते हैं

विज्ञापन

माता-पिता का एक बेहद ही खास गुण है कि वे बच्चे की बात का भी सम्मान करते हैं और अगर कोई निर्णय लिया जाता है तो उसमें बच्चे को भी शामिल करते हैं. यह बेस्ट तरह की पैरेंटिंग होती है.

बच्चे को देते हैं अनकंडीशनल लव

विज्ञापन

अच्छे पैरेंट्स वही हैं जो अपने बच्चे को अनकंडीशनल लव देते हैं. उन्हें यह मालूम होता है कि उन्हें बिना किसी शर्त के बच्चे को प्यार करना है. बच्चा अगर गलती करता है या कोई शरारत करता है तब भी अंदर से उनमें बच्चे के लिए सिर्फ प्यार होता है.

कम्यूनिकेशन और लिसनिंग स्किल्स

विज्ञापन

डॉक्टर बताते हैं कि एक अच्छा पैरेंट (Good Parents) वो है जिसकी कम्यूनिकेश और लिसनिंग स्किल्स अच्छी होती हैं. उन्हें यह मालूम होता है कि वे बच्चे से जितना ज्यादा सुनेंगे उतनी ही बेहतर कम्यूनिकेशन हो पाएगी.

खुद को रखते हैं शांत

विज्ञापन

अच्छे माता-पिता का एक गुण यह है कि वे काल्म (Calm Parents) रहते हैं यानी शांत और संयम रहते हैं और साथ ही नॉन-रिएक्टिव होते हैं, उन्हें गुस्सा नहीं आता है.

अच्छे रोल मॉडल्स

विज्ञापन

पैरेंट्स बच्चों के लिए अच्छे रोल मॉडल्स बनते हैं. वे ये जानते हैं कि बच्चे उन्हें ऑब्जर्व कर रहे हैं और वे जो कुछ करेंगे बच्चे भी वही करने लगेंगे. अगर पैरेंट्स बच्चे को कहते हैं कि डिजिटल मीडिया से दूर रहो और खुद फोन में लगे रहते हैं तो बच्चे भी पैरेंट्स को फॉलो करने लगते हैं. इसीलिए अच्छा पैरेंट वही है जो बच्चों के लिए अच्छा रोल मॉडल बनता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ