छुट्टी लेने का सबसे अच्छा बहाना क्या है? त्योहारों में चाहिए लीव तो बॉस को देने के लिए बेस्ट हैं ये 25 Excuses

Excuses For Leave: त्योहारों पर सबसे ज्यादा मुश्किल ऑफिस से छुट्टी मांगना है. अगर आप भी इसी जद्दोजहद में हैं कि बॉस से क्या कहकर छुट्टी मांगी जाए, तो यहां दिए गए हैं आपके लिए कुछ कमाल के बहाने.

Leave Excuses

Chhutti Marne Ke Liye: बॉस से कहेंगे ये बातें तो छुट्टी देने से मना नहीं करेंगे वह. Image Credits - Pexels

Festival Leave Excuses: त्योहारों के दिन शुरू हो गए हैं और कामकाजी लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत आती है अपने बॉस से यह कहने में कि बॉस, कल छुट्टी चाहिए. ये तो दिन भी वो वाले हैं कि छुट्टी ना देनी पड़े इसीलिए बॉस आंखें चुराने लगते हैं या फिर आपको सामने से आता देखकर अपना रास्ता बदल लेते हैं. इन दिनों में बीमारी और शादी-ब्याह के बहाने भी काम नहीं करते. ऐसे में अगर आप भी अपने बॉस से छुट्टी (Leave) मांगना चाहते हैं और चाहते हैं कि वह आपसे ना नहीं बल्कि हां कह दें, तो यहां से ले लीजिए कुछ बहानों के आइडियाज. ये मजेदार आइडिया पढ़कर आपको हंसी भी आ सकती है लेकिन हो सकता है कि आपका काम भी बन जाए. अब छुट्टी चाहिए तो ट्राई करना तो बनता है.

विज्ञापन

बॉस से छुट्टी मांगने के बहाने | Excuses For Leave

  1. मिठाइयां खाने की वजह से फूड पॉइजनिंग हो गई है और बार-बार टॉयलेट भागना पड़ रहा है.
  2. पालतु की तबीयत खराब है और उसका ख्याल रखने के लिए घर में रुकना जरूरी है.
  3. बच्चा घर में अकेला है. उसका ख्याल रखने के लिए रुकना पड़ेगा.
  4. बहन को देखने के लिए घर में लोग आ रहे हैं तो मेरा रुकना तो बेहद जरूरी है.
  5. आज भाई का रोका है, लड़कीवालों से मिलना बहुत जरूरी है.
  6. बैंक अकाउंट फ्रीज हो गया है, आज ही बैंक जाना पड़ेगा. कब तक आ पाउंगा पता नहीं.
  7. घर में रात से लाइट नहीं (Power Outage) है, नहाने के लिए पानी नहीं आ रहा है. इंटरनेट ना होने से वर्क फ्रॉम होम करना भी मुश्किल है.
  8. कार का चलान कटा है आज कोर्ट में हाजिरी लगाने जाना है.
  9. रात में चूहे ने पैर पर काट लिया था. अब रह-रहकर चक्कर आ रहे हैं.
  10. मेरे पड़ोसी को देररात गांव जाना पड़ा, बच्चे का स्कूल था तो यहां मेरे पास छोड़ा है. अब उसका ख्याल रखना है.
  11. भाई की पनवाड़ी से लड़ाई हो गई है. उसे जेल में बंद रखा है, मैं भी यही हूं, ऑफिस नहीं आ पाउंगा.
  12. मम्मी की सोने की चेन खो गई है. अब रिपोर्ट लिखाने जेल जाना है.
  13. अभी नए घर में शिफ्ट किया है, पुलिस वेरिफेकशन के लिए घर रुकना जरूरी है.
  14. मेरी गाड़ी नो पार्किंग जोन से उठवा ली गई है. उसे छुड़ाने जाना है.
  15. गांव की जमीन का मामला है और अब गांव निकलना जरूरी है.
  16. पत्नी के घर में फंक्शन है, नहीं गया तो ससुर जी नाराज हो जाएंगे.
  17. आंख में मधुमक्खी ने काट लिया है, आंख लाल होकर जलन कर रही है. 2 दिन तक ऑफिस आना मुश्किल है.
  18. सुबह अलार्म सुनाई नहीं दिया और अभी 2 बजे उठा हूं. अब ऑफिस नहीं आ पाउंगा क्योंकि इस समय रिक्शा नहीं मिलता.
  19. पड़ोसी की पत्नी को बच्चा होने वाला है, उनके बाकी बच्चों का ख्याल मुझे ही रखना है.
  20. दोपहर में बेस्ट फ्रेंड की बैचलरेट पार्टी है. मैं नहीं गई तो दोस्ती टूट जाएगी.
  21. मुझे शादी के लिए लड़केवाले देखने आने वाले हैं. मम्मी-पापा प्लान कैंसल नहीं कर रहे अब.
  22. सुबह घर की सफाई हो रही थी और धूल से एलर्जी (Allergy) हो गई है. बार-बार छींक आ रही है मुझे.
  23. खाना बनाते हुए सिलेंडर खत्म हो गया तो नया सिलैंडर उठा रहा था, कमर चटक गई और अब दर्द हो रहा है. ऑफिस नहीं आ पाउंगा.
  24. सीढ़ियां उतरते हुए पैर फिसल गया और अब पैर में दर्द हो रहा है.
  25. रूममेट गलती से मुझे घर पर लॉक करके चली गई है और अब वापस नहीं लौट रही. ऑफिस कैसे आउं.

यह भी पढ़ें- बाल बढ़ाने के लिए कैसे करें करी पत्ते का इस्तेमाल? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा 30 दिन में दिखेगा असर, लंबी होने लगेंगी लटें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ