हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गले की खराश में चाहिए कुछ गरमागरम और टेस्टी तो 5 मिनट में बनाएं सूप वाली मैगी, स्वाद आएगा लाजवाब

Soupy Maggi Recipe: खांसी-जुकाम और गले की खराश के दौरान अगर कुछ गरमागरम और स्वादिष्ट खाने का मन हो रहा है, तो सूखी मैगी की जगह ट्राई करें सूपी मैगी. जानिए 5 मिनट में इसे हल्के स्वाद और नरम नूडल्स के साथ बनाने का आसान तरीका.

विज्ञापन
गले की खराश में ट्राई करें गरमागरम सूपी मैगी. AI Generated Images

Soupy Maggie: जब भी खांसी-जुकाम और गला खराब होने जैसी समस्याएं होती हैं, तो मुंह का स्वाद भी खराब हो जाता है, इसलिए कुछ गरमा-गरम और चटपटा खाने का मन करता है. इसलिए गले की खराश में मैगी को सूखी या तेज मसाले वाली बनाने के बजाय सूपी स्टाइल में बनाकर देखिए. सूपी मैगी को बनाना आसान तो है ही साथ ही यह बेहद टेस्टी भी होती है. ऐसे में आइए जानते हैं स्पेशल खांसी-जुकाम में खाई जाने वाली मैगी की रेसिपी.

यह भी पढ़ें – बेसन की कढ़ी खाई होगी, अब चटनी बनाकर देखिए, बेहद स्वादिष्ट है यह रेसिपी

पहले बनाएं स्वाद वाला हल्का सूप

  • सबसे पहले पैन में थोड़ा तेल डालकर गर्म कर लीजिए और जब तेल गर्म हो जाए, तब उसमें बारीक कटा अदरक और लहसुन डाल लीजिए और इन्हें बहुत हल्का सा भून लीजिए, ताकि ये जले नहीं, वरना स्वाद में कड़वापन आ सकता है.
  • अब इसमें बारीक कटी गाजर, स्वीट कॉर्न, मटर या अपनी पसंद के हिसाब से सब्जियां डाल दीजिए.
  • इसके बाद जितना पानी मैगी बनाने के लिए यूज होता है, उससे लगभग 1.5–2 कप पानी ज्यादा डालकर कुछ मिनट तक सब्जियों को उबाल लीजिए.
  • इसमें ज्यादा मसाले डालने की जगह थोड़ी काली मिर्च और हल्का नमक डाल दीजिए.

मैगी का मसाला पूरा नहीं, थोड़ा कम इस्तेमाल करें

विज्ञापन

मैगी का मसाला पूरा डालने के बजाय आधा या तीन-चौथाई पैकेट का मसाला डालिए क्योंकि गले में खराश होने पर बहुत ज्यादा मिर्च, चिली फ्लेक्स या गरम मसाला गले में चुभ सकता है. मैगी मसाला डालने के बाद इसे कुछ देर तक उबालें.
मैगी को सूप में डालकर पकाएं

अब इस सूप में नूडल्स डाल दीजिए.

विज्ञापन

इसे सामान्य मैगी के मुकाबले थोड़ा ज्यादा पकाइए ताकि नूडल्स नरम हो जाएं. इसे मीडियम फ्लेम पर लगभग 4 से 5 मिनट के लिए पका लीजिए.

अंत में डालें सीक्रेट इंग्रीडियंट

विज्ञापन

आखिर में गैस को बंद करके उसमें 2–3 चम्मच दूध डालकर हल्का मिला लीजिए. इससे सूप थोड़ा क्रीमी हो जाएगा, जो बहुत कम्फर्टिंग लगता है. लीजिए बनकर तैयार है आपकी सूपी मैगी.

इसे और हेल्दी बनाने के लिए करें ये

विज्ञापन

अगर आप मैगी को टेस्टी के साथ हेल्दी भी बनाना चाहते हैं, तो उसमें सिर्फ नूडल्स नहीं, थोड़ी सब्जियां भी डालिए. इसके लिए आप मैगी में उबला हुआ कॉर्न, मटर, गाजर या बारीक पालक मिला सकते हैं. ऐसा करने से मैगी हेल्दी भी हो जाएगी. अगर घर में टोफू मौजूद है, तो उसके छोटे-छोटे टुकड़े करके मैगी में डाल दीजिए. इसके अलावा आप मैगी में पनीर भी डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें – तवे पर डालते ही टूट जाता है गोभी का परांठा? ये 5 गलतियां हो सकती हैं वजह, आज ही सुधार लें आदत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola