15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर तरफ देशभक्ति के रंग नजर आते हैं. कपड़ों और एक्सेसरीज के साथ अगर आप अपने लुक में भी तिरंगे का टच देना चाहती हैं तो ट्राई कलर नेल आर्ट एक आसान और खूबसूरत ऑप्शन हो सकता है. केसरिया, सफेद और हरे रंग से कई सिंपल डिजाइन घर पर ही बनाए जा सकते हैं. डिजाइन आप कुछ भी सेलेक्ट कर सकते हैं. बस आपको ध्यान देना होगा कि यह आपके हाथ में अच्छे लगेंगे कि नहीं. कई बार डिजाइन बनने के बाद बेकार लगता है, जिसे देखकर पूरा मूड खराब हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- Independence Day 2026 Speech: 15 अगस्त पर बच्चे की स्पीच सबसे अलग बनानी है? याद करवा दें ये दमदार लाइनें
सिंपल ट्राई कलर स्ट्राइप्स
अगर आपको ज्यादा डिजाइनिंग नहीं आती तो यह सबसे आसान तरीका है. सबसे पहले नाखूनों पर ट्रांसपेरेंट या न्यूड बेस कोट लगाएं. सूखने के बाद नाखून के एक हिस्से पर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे हरे रंग की पतली स्ट्राइप बनाएं. आखिर में टॉप कोट लगाकर डिजाइन को सेट कर दें.
तिरंगा फ्रेंच नेल्स
फ्रेंच नेल आर्ट पसंद है तो इस बार इसे देशभक्ति के रंगों के साथ ट्राई करें. नाखून के टिप पर पहले केसरिया रंग की पतली लाइन लगाएं और उसके नीचे सफेद व हरे रंग की लाइन बनाएं. छोटे नाखूनों पर भी यह डिजाइन काफी प्यारा लगेगा.
एक-एक नाखून पर अलग रंग
बिना ज्यादा मेहनत के ट्राई कलर लुक चाहिए तो हर नाखून पर अलग रंग की नेल पॉलिश लगाएं. कुछ नाखूनों पर केसरिया, कुछ पर सफेद और बाकी पर हरा रंग लगाया जा सकता है. एक या दो नाखूनों पर छोटा-सा अशोक चक्र बनाकर लुक को और खास कर सकती हैं. ट्राई कलर को हर नाखून पर लगाने के बजाय अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करें.
तिरंगा ओम्ब्रे लुक
अगर आप थोड़ा स्टाइलिश डिजाइन चाहती हैं तो ओम्ब्रे नेल आर्ट ट्राई करें. स्पंज की मदद से केसरिया, सफेद और हरे रंग को हल्के-हल्के ब्लेंड करें. इससे नाखूनों पर एक सॉफ्ट और खूबसूरत ट्राई कलर इफेक्ट आएगा. बाकी कुछ भी कराने से पहले एक बार करें और डाउट क्लीयर कर लें.
डॉट्स वाली नेल आर्ट
ब्रश से डिजाइन बनाना मुश्किल लगता है तो डॉटिंग टूल या टूथपिक का इस्तेमाल करें. सफेद बेस पर केसरिया और हरे रंग के छोटे-छोटे डॉट्स लगाएं. बीच में नीले रंग का छोटा सर्कल बनाकर अशोक चक्र जैसा इफेक्ट दिया जा सकता है.
छोटे नाखूनों के लिए क्या करें?
इन डिजाइनों के लिए लंबे नाखून होना जरूरी नहीं है. छोटे और नेचुरल नाखूनों पर भी पतली ट्राई कलर स्ट्राइप्स, डॉट्स या मिनिमम डिजाइन आसानी से बनाई जा सकती है. अगर आप पहली बार नेल आर्ट कर रही हैं तो सिंपल स्ट्राइप्स या अलग-अलग रंगों वाला डिजाइन बेहतर रहेगा.
इसे भी पढ़ें- बाजार से लाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे बनाएं गरमा गरम मिनी मावा जलेबी
संबंधित खबरें
स्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
2 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
16 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
17 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
18 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
19 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
19 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
20 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
22 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
23 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines