Body Language Signs: हम अक्सर ही दोस्तों या रिश्तेदारों को पैसे उधार देते हैं तो इतना असहज महसूस नहीं करते जितना कि पैसे मांगने के समय करते हैं. हम में से ऐसे कितने ही लोग हैं जो अपने ही पैसे मांगने में झिझकते हैं. समझ नहीं आता कि क्या कहा जाए और क्या नहीं. ऐसे में बस यही उम्मीद रहती है कि सामने वाला व्यक्ति खुद ही पैसे लौटा देगा. ज्यादातर होता यह है कि व्यक्ति पैसे नहीं लौटाता है और हम सिर पकड़कर बैठ जाते हैं कि पहले क्यों नहीं अंदाजा लग पाया कि दिए हुए पैसे नहीं मिलेगें. लेकिन, क्या आप जानते हैं ऐसे कुछ फेशियल एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज साइन हैं जो पहले ही बता देते हैं कि उधार लेने वाले व्यक्ति की आपके पैसे लौटाने की कोई इच्छा नहीं है. यहां जानिए कौन से हैं ये साइन और इन्हें कैसे पहचानें.
ये बॉडी लैंग्वेज साइन बताते हैं कि व्यक्ति पैसे नहीं लौटाएगा
आंखें यहां-वहां घूमना
चेहरा सिर्फ व्यक्ति के भाव ही नहीं बताता बल्कि व्यक्ति की मंशा भी बताता है. ऐसे में जब आप किसी को पैसे उधार देते हैं और उससे पैसे लौटाने का सवाल करते हैं तो उसकी आंखों को देखें. व्यक्ति की आंखें आपको यहां-वहां घूमती नजर आएंगी और आंखों में एक डिस्कंफर्ट होगा, जबकि जो लोग पैसे लौटाना चाहते हैं उनकी आंखों में संयम और शांति नजर आती है.
होंठ टाइट हो जाना
जिसे आप पैसे उधार दे रहे हैं उससे पूछें कि वह पैसे कब लौटाएगा और उसके होंठों को देखें. जो व्यक्ति पैसे नहीं लौटाना चाहता है उसके होंठ एकदम से टाइट (Lips Tightens) हो जाते हैं. यह व्यक्ति के इंटर्नल रेजिस्टेंस को दर्शाता है. इससे अंदाजा लगाया जाता है कि व्यक्ति कुछ तो छुपा रहा है.
बार-बार गर्दन या चेहरा छूना
जब आप किसी व्यक्ति को उधार देने की बात कर रहे हैं और पैसों को लौटाने का जिक्र हो तो उस व्यक्ति को नोटिस करें. अगर वह अपने चेहरे को, नाक को, ठुड्डी को या गर्दन को बार-बार छू रहा है तो यह स्ट्रेस का साइन है. यह बताता है कि पैसे लौटाने के नाम से व्यक्ति को तनाव होने लगता है.
मुस्कुराहट फोर्स्ड लगती है
अगर कोई आपसे पैसे लौटाने का वादा कर रहा है लेकिन उसकी मुस्कुराहट आपको फोर्स्ड (Forced Smile) या फेक लग रही है तो हो सकता है वह आपके पैसे नहीं लौटाना चाहता है. कहा जा सकता है कि व्यक्ति के एक्सप्रेशन और उसका इंटेंशन मैच नहीं कर रहे हैं.
हर चीज ओवर करना
अगर कोई व्यक्ति किसी बात पर बहुत ज्यादा हामी भरता है तो यह भी एक रेड फ्लैग लगता है. पैसे लौटाने की बात पर बहुत ज्यादा सिर हिलाना या हर बात पर हां-हां कह देने का मतलब आपको मनाने की कोशिश हो सकती है.
पैसे वापस चाहिए तो करें ये काम
- अगर आप किसी को पैसे उधार दे रहे हैं तो यहां-वहां की बातों के बजाए एक सेट टाइमलाइन बनाएं कि कितने समय में आपको अपने पैसे वापस चाहिए.
- अगर रकम ज्यादा है तो उधारी और रिटर्न (Money Return) के लिए आप डोक्यूमेंट भी बना सकते हैं.
- जिस व्यक्ति को आप पैसे दे रहे हैं उसे पैसों की जरूरत क्यों है यह पूछें साथ ही यह भी पूछें कि क्या वह पैसे लौटाने में सक्षम है. गिल्ट में किसी को पैसे दे देने पर आपको बाद में पछताना पड़ सकता है.
- अगर आप किसी को ब्याज पर पैसे दे रहे हैं तो इसके टर्म्स एंड कंडीशंस भी पहले ही क्लियर कर लें.
- इस बात का ध्यान रखें कि किसी को उधारी देने पर कई बार रिश्ते बनने के बजाय बिगड़ जाते हैं इसीलिए चीजें जितनी क्लियर रहें उतना अच्छा है.
यह भी पढ़ें – हर पिता को सिखाने चाहिए बेटी को ये 5 काम, कोंफिडेंट और आत्मनिर्भर बनेगी लाडली
संबंधित खबरें
आखिरी समय में याद आया स्किन केयर? चेहरे को फ्रेश रखने के लिए करें ये काम
5 mins agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 hr agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
2 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
18 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
19 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
19 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
21 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
23 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
23 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines