Diwali Gifts 2024: दिवाली के त्योहार पर हर कोई अपने दोस्तों के लिए कुछ न कुछ गिफ्ट खरीदता ही है। दिवाली का त्योहार पांच दिन का होता है। जिसे हमारे देश में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि वह अपने खास दोस्तों को उनकी पसंद का गिफ्ट दे। आजकल मिठाई और सूखे मेवे देना तो आम बात हो गई है, लेकिन अगर आप अपने दोस्तों कुछ अलग देना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं उन बेस्ट गिफ्ट के नाम।
क्रिएटिव दिमाग वालों के लिए गिफ्ट
क्रिएटिव दिमाग वाले व्यक्तियों के लिए आप कई प्रकार के रचनात्मक गिफ्ट खरीद सकते हैं। जैसे DIY मोमबत्ती या दीया बनाने की किट, रंगोली मंडला पजल्स और फ्लोटिंग मोमबत्ती किट को शामिल कर सकते हैं। ये गिफ्ट उन्हें जरूर पसंद आएगा और यह आपको त्योहारों के सीजन में सभी दुकानों पर या फिर ऑनलाइन मिल सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Diwali 2024: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो तुरंत करें ये काम, नहीं पड़ेगा दाग!
आर्ट लवर के लिए गिफ्ट
आर्ट लवर दोस्तों को कढ़ाई वाले रेशमी स्कार्फ, हैंड मेड दुपट्टे, हाथ से पेंट की गई मोजरी या मोतियों से बने पोटली बैग गिफ्ट कर सकते हैं। ये गिफ्ट देखकर वह जरूर खुश हो जाएंगी।
घर की सजावट के शौकीनों के लिए गिफ्ट
अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो उन्हें आप डिस्पेंसर, सुगंधित मोमबत्तियों और सौंदर्य लैंप से भरा एक हैम्पर दे सकते हैं। इसके अलावा सजावटी गमलों में विदेशी पौधे भी उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। जिससे उन्हें अपने घर को सजाने में मदद मिल सकती है।
खाने के शौकीनों के लिए गिफ्ट
आप अपने खाने के शौकीन दोस्तों या परिवार के लोगों को फूड हैंपर गिफ्ट कर सकते हैं, जिसमें मीठे और नमकीन बैलेंस में रखे गए हो। इसके अलावा चॉकलेट और हेल्दी ड्रिंक्स भी दे सकते हैं। ये आपके दोस्तों या परिवार के लोगों को जरूर पसंद आएगा।
म्यूजिक लवर के लिए गिफ्ट
म्यूजिक लवर दोस्तों को पोर्टेबल म्यूजिक प्लेयर या म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स गिफ्ट कर सकते हैं। यह गिफ्ट आपके दोस्तों को म्यूजिक को अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित कर सकता है। साथ ही जो लोग संगीत का आनंद लेना पसंद करते हैं उन्हें यह गिफ्ट जरूर पसंद आएगा।
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदें ये 5 चीजें, धन के साथ-साथ सेहत में भी होगा सुधार!
संबंधित खबरें
रसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
11 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
12 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
12 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
14 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
15 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
15 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
16 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
19 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
19 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines