Hair Care Tips: आज के समय में खराब लाइफस्टाइल के कारण समय से पहले ही हमारे बाल सफेद होने लगे हैं। इसी को लेकर अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर शालिनी पासी ने अपने बालों की नेचुरल देखभाल और रूटिन के बारे में बताया। वह केमिकल वाले प्रोडक्ट से बचती हैं और नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। यहां तक कि बाहर जाने से पहले अपने बालों में नारियल का तेल भी लगाती हैं। इसके साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर डाइट और डिटॉक्स रहने के साथ-साथ अपनी हेल्थ लेकर जागरूक रहती हैं। इससे हेल्थ के साथ-साथ उनके बाल भी हेल्दी रहते हैं। आइए जानते हैं कि शालिनी पासी कैसे अपने बालों का ध्यान रखती है?
शालिनी पासी का घरेलू शैम्पू नुस्खा
वह अपने बालों के लिए घर का बना शैम्पू इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने बालों को रंगती नहीं हूं। ये मेरे बालों का नेचुरल रंग है। मैं इसे धोने के लिए रीठा और आंवला का इस्तेमाल करती हूं। आप इसे 24 घंटे या उससे ज्यादा समय के लिए पानी में भिगोते हैं और फिर इसे पीस लेते हैं, यह शैम्पू की तरह बन जाता है।
ये भी पढ़े- 2 रातों की खराब नींद 4 साल बढ़ा देगी उम्र, जानें क्यों और कैसे करें सुधार?
1. आंवला और रीठा को 24 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
2. इसके बाद इन सभी को पीसकर पेस्ट बना लें।
3. इस पेस्ट को आप शैम्पू की तरह इस्तेमाल में ला सकते हैं।
शालिनी पासी ने क्या कहा
इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने बालों को पोषण देने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं। उन्हें बालों में तेल लगाकर बाहर निकलने में भी कोई परेशानी नहीं होती। शालिनी के हेयर केयर के तरीके आसान है, जिन्हें आप अपनी हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि वह केमिकल वाली चीजों से अपने बालों को दूर रखती हैं और वह अपने बालों को लेकर बहुत ज्यादा पजेसिव हैं।
ये भी पढ़ें- सोने से पहले पिएं ये ड्रिंक, कई बीमारियां रहेंगी दूर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
6 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
11 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
13 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
17 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines