Parenting Tips: बड़े अपनी दवाइयों का ध्यान रखते हैं और दवाई (Medicine) कैसे खानी है, कब खानी है और किस तरह खानी है यह जानते हैं. लेकिन, बात जब बच्चों की आती है तो दवाई की पूरी जिम्मेदारी माता-पिता की हो जाती है. अगर दवाई पिलाने में थोड़ी सी भी गड़बड़ की जाए तो इससे बच्चे की सेहत बिगड़ते देर नहीं लगती है. इसीलिए बच्चे को दवाई पिलाते हुए माता-पिता को कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखना जरूरी है. इस बारे में बता रहे हैं बच्चों के डॉक्टर यानी पीडियाट्रिशियन डॉ. संदीप गुप्ता. डॉक्टर ने ऐसी 4 गलतियों का जिक्र किया है जो बच्चे को दवाई पिलाते हुए अक्सर ही पैरेंट्स कर देते हैं. आइए जानते हैं इन मिस्टेक्स के बारे में.
बच्चे को दवाई पिलाते हुए ना करें ये गलतियां
पुरानी दवाई पिलाना
बच्चे को दवाई पिलाते हुए सबसे बड़ी गलती माता-पिता यह करते हैं कि वे एक ही दवाई का कई-कई दिनों तक इस्तेमाल करते रहते हैं. लेकिन, डॉक्टर का कहना है कि दवाई खोलने के एक घंटे बाद ही उसका इस्तेमाल करना चाहिए. पैरेंट्स को लगता है कि दवाई खोलने के बाद उसकी एक्सपायरी डेट (Expiry Date) तक उसे इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन यह दवाई ना खुलने तक उसकी शीशी की एक्सपायरी डेट है. दवाई की शीशी एक बार खुल गई है तो एक महीने तक ही उसका इस्तेमाल करें. पुरानी दवाई पिलाने पर दवाई का असर नहीं होगा.
दवाई की स्ट्रेंथ ना देखना
दवाई की स्ट्रेंथ पढ़ना जरूरी है. पैरासीटामोल की ही बात की जाए तो किसी शीशी में 250 एमजी कैलपल और किसी में 150 कैल्पल हो सकता है. इसीलिए दवाई की स्ट्रेंथ देखकर ही बच्चे को दवाई की डोज देनी चाहिए.
शीशी को शेक ना करना
बच्चे को जब भी दवाई दें तो इस बात का ध्यान रखें कि लक्विड दवाई हमेशा अच्छी तरह शेक करके दी जाए. अगर दवाई शेक करके नहीं दी जाएगी तो उससे शीशी का लिक्विड और दवाई मिक्स नहीं होंगें. इससे ही बच्चे को सही मात्रा में दवाई मिलेगी नहीं तो आप गलती से उसे डाइल्यूट दवाई दे देंगे.
2 दवाइयां देने का गलत तरीका
एक समय पर 2 दवाई बच्चे को दी जा रही है तो दोनों दवाइयों के बीच 10 से 15 मिनट का गैप रखें. कई बार पैरेंट्स बच्चे को 2 दवाइयां एकसाथ दे देते हैं. ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे दवाई के प्रभाव पर असर पड़ता है.
यह भी पढ़ें – हेल्दी रिलेशनशिप में दिखते हैं ये 8 साइन, रिलेशनशिप कोच ने बताया कैसे पहचानें पार्टनर सही है या नहीं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
8 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
12 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
14 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
18 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines