Christmas Long Weekend Trip: क्रिसमस साल का आखिरी त्यौहार है, जिसे बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है. कुछ लोग क्रिसमस के साथ ही न्यू ईयर का ट्रिप प्लान करना शुरू कर देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इस बार क्रिसमस पर ही लॉन्ग वीकेंड प्लान किया जा सकता है? आपको सिर्फ 1 छुट्टी लेनी होगी और बेझिझक ट्रिप प्लान करना होगा. यही मौका है जब आप साल भर की भागदौड़ और बिजी शेड्यूल के बीच ब्रेक लेकर अपने माइंड को रिफ्रेश कर सकते हैं. आप दोस्तों या अपने परिवार के साथ बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं. इस लॉन्ग वीकेंड में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जहां आप कम बजट और कम टाइम में भी मजेदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं.
क्रिसमस पर लॉन्ग वीकेंड ट्रिप | Christmas Weekend Trip Planning
कैसे प्लान करें लॉन्ग वीकेंड ट्रिप?
क्रिसमस ट्रिप की प्लानिंग सिर्फ 1 दिन की छुट्टी लेकर की जा सकती है. इस बार क्रिसमस 25 दिसंबर यानी गुरुवार के दिन पड़ रहा है. ऐसे में गुरुवार की छुट्टी लेकर 4 दिन का ट्रिप प्लान किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- UN की 80वीं एनीवर्सरी पर भारत का सांस्कृतिक संदेश, AIKYAM 2025 बना एकता का प्रतीक
क्रिसमस पर कैसे प्लान करें लॉन्ग वीकेंड ट्रिप?
क्रिसमस ट्रिप की प्लानिंग सिर्फ 1 दिन की छुट्टी लेकर की जा सकती है. इस बार क्रिसमस 25 दिसंबर यानी गुरुवार के दिन पड़ रहा है. ऐसे में गुरुवार की छुट्टी लेकर 4 दिन का ट्रिप प्लान किया जा सकता है.
घूमने के लिए जगह सेलेक्ट करें
क्रिसमस टाइम पर हर तरह की डेस्टिनेशन खूबसूरत लगती है, लेकिन हर जगह तो नहीं जाया जा सकता. आप हिल स्टेशन, बीच या सिटी ब्रेक जाने का प्लान कर सकते हैं. बेहतर है कि आप इस मौसम में मनाली, शिमला, पुडुचेरी या जयपुर जैसी जगहों को एक्सप्लोर करें.
होटल की बुकिंग एडवांस में करें
आप जहां भी जा रहे हैं, अभी से होटल बुक कर लें. फेस्टिव सीजन में होटल जल्दी फुल हो जाते हैं. आप हमेशा ऐसे होटल चुनें जो मार्केट, बीच या साइटसीइंग पॉइंट के पास हो. फ्री कैंसलेशन वाले ऑप्शन का भी ध्यान रखें, ताकि प्लान बदलें तो दिक्कत ना हो.
क्रिसमस इवेंट्स की लिस्ट देखें
हर शहर में 24–25 दिसंबर को खास इवेंट, कैफे पार्टी या चर्च कार्यक्रम होते हैं. ऐसे में आप जगह डिसाइड करते वक्त इस बात का ध्यान रखें. साथ ही, उनकी लिस्ट निकालकर अपनी ट्रिप का हिस्सा बनाएं, ताकि सफर और मजेदार हो जाए.
बजट पर फिक्स करना ना भूलें
आप ट्रिप प्लान करते वक्त बजट पर फिक्स करना ना भूलें. पहले ही होटल, ट्रैवल, फूड और इवेंट्स का बेसिक बजट तैयार करें और फिर ट्रिप प्लान करें. इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपका खर्च कितना आने वाला है.
इसे भी पढ़ें- Rats Keep Away: घर के अंदर चूहों ने मचा रखा है आतंक? सामान कर देते हैं खराब, तुरंत करें ये 5 काम
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
3 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
11 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
12 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
13 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
13 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
15 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
15 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines