Rats Keep Away: घर के अंदर चूहों ने मचा रखा है आतंक? सामान कर देते हैं खराब, तुरंत करें ये 5 काम

Kills Rats Home Remedies: घर में चूहे होने के बाद उन्हें कम करना बहुत ही मुश्किल है. लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. इस लेख में आपको 5 आसान तरीके बताए गए हैं.

kills rats naturally home remedies

घर से चूहा भगाने के घरेलू उपाय. Image Credit- Freepik

Chuhe Bhagane Ke Upay: किचन या घर में चूहे आतंक मचा रहे हैं. सारा सामान काट कर खराब कर रहे हैं, नए कपड़ों में छेद कर देते हैं या रात में आकार परेशान करते हैं तो इसका सटीक समाधान ढूंढना जरूरी है. हालांकि, मार्केट से आपको कई तरह की दवाइयां मिल जाएंगी, लेकिन इसके बाद भी कुछ खास फर्क नहीं पड़ रहा. ऐसे में घरेलू टिप्स अपनाकर चूहे का आतंक कम करें. इस लेख में आपको 5 आसान और असरदार तरीके बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप चूहों से छुटकारा पा सकते हैं.

विज्ञापन

चूहों से छुटकारा पाने के टिप्स | Home Remedies for Rats

घर की दरारें बंद करें

चूहे बेहद छोटे-से छेद से भी घर के अंदर घुस सकते हैं. इसलिए दीवारों, दरवाजों, खिड़कियों या किसी भी कोने में, जहां भी गैप दिखे, उसे सीमेंट या स्टील वूल से तुरंत बंद करें.

विज्ञापन

नेचुरल रिपेलेंट्स का इस्तेमाल करें

चूहे को भगाने के लिए जरूरी है कि आप पुदीना तेल का तेल इस्तेमाल करें. इसके लिए आपको रूई पर तेल लगाकर कोनों में रखना होगा. आप नीलगिरी तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. लौंग या कपूर की बदबू से भी चूहे दूर भागते हैं.

विज्ञापन

घर को साफ रखें

चूहे सबसे ज्यादा खाने की खुशबू से आते हैं. इसलिए घर में खाना खुला हुआ ना रखें. इससे चूहे बाहर निकल कर आ जाएंगे. बेहतर होगा कि आप खाना एयरटाइट कंटेनर में रखें. साथ ही, गैस स्टोव और किचन प्लेटफॉर्म को साफ रखें.

चूहे पकड़ने वाले ट्रैप्स लगाएं

अगर चूहे बहुत ज्यादा हो गए हैं तो ट्रैप सही रहेगा. आप स्टिकी ट्रैप, केज ट्रैप या इलेक्ट्रिक ट्रैप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इन ट्रैप्स में चूहे को बुलाने के लिए मूंगफली, ब्रेड या आटा नहीं रख सकते हैं. इसमें चूहे खुद फंस जाएंगे.

विज्ञापन

नीम खाली का धुआं आएगा काम

चूहे को मारने के लिए जरूरी है कि आप नीम की पत्तियों का हल्का धुआं घर में कर दें. इससे पूरे घर में खुशबू आ जाएगी और चूहे बहुत दूर भाग जाएंगे. आप ऐसा हफ्ते में 1–2 बार कर सकते हैं, खासकर स्टोर रूम, किचन या घर के निचले वाले हिस्से में आदि.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ