Hair Fall Home Remedies: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों का झड़ना (Hair Fall) एक बड़ी समस्या बन गई है. लगातार बढ़ता प्रदूषण, तनाव, नींद की कमी और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स हमारे बालों को कमजोर बना रहे हैं, जिसके चलते बाल झड़ने लगते हैं और उनकी चमक भी खो जाती है. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं और नेचुरल तरीके से इसका समाधान ढूंढ रहे हैं तो चिंता की बात नहीं. आइए जानते हैं ऐसे 2 असरदार हेयर मास्क के बारे में जिन्हें आप घर पर बनाकर झड़ते बालों से छुटकारा पा सकते हैं.
हेयर फॉल रेमेडी | Hair Fall Remedy
तुलसी और नीम का हेयर मास्क
अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं तो आप इन दो चीजों को मिलाकर हेयर मास्क बना सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी 8-10 नीम के पत्ते और तुलसी के पत्तों की जरूरत होगी. इसके साथ ही 3 चम्मच दही चाहिए होगा. इस मास्क को बनाने के लिए आप सबसे पहले तुलसी और नीम के पत्तों को मिक्सी में अच्छे से पीस लें. इसके बाद इस पेस्ट में दही को अच्छी तरह मिक्स कर लें. बस इस तरह आपका हेयर मास्क तैयार हो जाएगा.
इस तरह लगाएं हेयर मास्क
इस मास्क को लगाने के लिए सबसे पहले अपने बालों को अच्छे से सुलझा लें. इसके बाद बालों की स्कैल्प से लेकर पूरे बालों में इस मास्क को अच्छे से लगाएं. 20-30 मिनट के लिए इसे सूखने दें और फिर बालों को शैंपू से धो लें.
ये भी पढे़ं-डैंड्रफ से हो गए हैं परेशान, बालों में लगाएं मुल्तानी मिट्टी वाला यह हेयर मास्क, 2 बार में ही दिख जाएगा असर
केले और शहद से बनाएं हेयर मास्क
बालों का झड़ना आज आम बात हो गई है जिससे हर दूसरा व्यक्ति जूझता है. अगर आप भी इनमें से हैं तो आप इस मास्क को ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए आपको चाहिए 1 केला और 1 चम्मच शहद. इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले केले को अच्छे से मैश करें. इसके बाद उसमें शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. बस आपका हेयर मास्क तैयार है.
इस तरह लगाएं हेयर मास्क
बालों को अच्छे से काढ़ (सुलझा) लें और फिर इस मास्क को बालों में लगाएं. 20-30 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें.
ये भी पढे़ं-Multivitamin Chutney Recipe: घर में इस तरह बनाएं मल्टीविटामिन चटनी, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है फायदेमंद
संबंधित खबरें
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
6 hrs agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
9 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
11 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
12 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
14 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
2 days agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines