15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अक्सर स्कूलों और ऑफिसों में बेहतरीन निबंध लिखने की प्रतियोगिता आयोजित होती है, जिसमें जो जीता है, उसे शानदार इनाम भी दिया जाता है. ऐसे में अगर आप भी सबसे बेहतरीन और भावुक निबंध लिखना चाहते हैं, तो हम आपकी इसमें मदद करेंगे. हम आपको इस स्टोरी में कहां से शुरू करना है क्या डालना है और कैसे पूरे निबंध को पूरा करना है इसकी जानकारी देंगे, बस आपको करना ये होगा कि उन टिप्स को फॉलो कर, उसको ध्यान में रखते हुए दिल में जो बातें आ रही हैं, उन्हें शब्दों में उतारना होगा.
यह भी पढ़ें: बिना चूल्हा जलाए बनाएं तिरंगे के रंग वाली ये स्वादिष्ट डिशेज, बच्चों के टिफिन के लिए भी सबसे
कैसे आप सबसे अच्छा निबंध लिख सकते हैं.
नीचे हमने कुछ पोइंट्स दिए हैं, उनके हिसाब से आप निबंध लिखेंगे, तो सबसे अच्छा निबंध आपका ही होगा.
- शुरुआत हमेशा देशभक्ति की भावना से करें
- इसके बाद बताएं 15 अगस्त क्यों खास है
- स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र जरूर सें करें
- आजादी के साथ हमारी जिम्मेदारी क्या है, उसके बारे में बताएं
- आखिर में ऐसी बात जोडे़, जो लोगों के दिल को छू जाए
हमने जो पॉइंट्स ऊपर बताएं हैं, उनकी मदद से आप लिखा शुरू करें, हमने नीचे इन्हीं पॉइंट्स को मद्देनजर एक निबंध बनाया है, आप उसे भी जरूर पढ़ें, इससे आपको आइडिया मिल जाएगा कि कैसा स्वतंत्रता दिवस पर आपको लिखा चाहिए.
स्वतंत्रता दिवस के निबंध या भाषण की शुरुआत ऐसी होनी चाहिए, जो पढ़ने या सुनने वाले का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच ले. आप तिरंगे, देश की आजादी या स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से शुरुआत कर सकते हैं. उदाहरण के लिए हमने नीचे एक निबंध लिखा है आप उसे पढ़ें.
आज हम जिस आजाद हवा में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे हमारे वीरों का अनगिनत बलिदान छिपा है. 15 अगस्त 1947 को भारत ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ था. आजादी उस शासन से जिसने इस देश से उसकी खुशी छीनी, उसकी ताकत छीनी, उनका अधिकार छीना, छीन लिया हर वो चीज, जिसके कभी हकदार हुआ करते थे लोग. हर साल 15 अगस्त को भारत में स्वतंत्रता दिवस बड़े गर्व और उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन यह दिन सिर्फ एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन लाखों वीरों के त्याग और संघर्ष को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन तक समर्पित कर दिया. महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए तरह की मुश्किलें सहीं और लोगों में आजादी की भावना जगाई. कई वीरों ने हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां आजाद भारत में सांस ले सकें. आज जब हम खुले आसमान के नीचे स्वतंत्र जीवन जीते हैं और अपने विचारों को बिना डर व्यक्त कर पाते हैं, तो हमेशा याद रखें कि इसके पीछे हमारे वीरों का बलिदान है. इसलिए स्वतंत्रता दिवस हमें अपने इतिहास और उन महान लोगों को याद करने की प्रेरणा देता है.
स्वतंत्रता दिवस के दिन देशभर में तिरंगा फहराया जाता है, राष्ट्रगान गाया जाता है और स्कूलों में भाषण, निबंध, कई कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े आयोजन होते हैं. इस दौरान जब हवा में हमारा तिरंगा लहराता है, तो हर भारतीय का दिल गर्व से भर जाता है, लेकिन आजादी का अर्थ सिर्फ अधिकार पाना नहीं, बल्कि देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना भी है. हमें चाहिए कि हम ईमानदारी से अपना काम करें, कानून का सम्मान करें, स्वच्छता बनाए रखें, पर्यावरण की रक्षा करें और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे आएं. बच्चों और हमारे युवाओं को मेहनत से पढ़कर देश के विकास में योगदान देना चाहिए, हमें ऐसा भारत बनाने की मेहनत करनी चाहिए, जिसका सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था.
इस तरह आप अपना निबंध पूरा करें.
यह भी पढ़ें: 15 August Special: तिरंगे के हर रंग में छिपा है खास संदेश, जानें किस कलर का क्या है मतलब?
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
13 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
16 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
19 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
23 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines