Dishes Without LPG: सिर्फ गैस सिलेंडर होने पर ही खाना बनाया जाता सकता है यह जरूरी नहीं है. ऐसे कई मील ऑप्शंस हैं जो आप बिना गैस पर पकाए भी तैयार कर सकते हैं. LPG सिलेंडर (LPG Cylinder) कम खर्च हो इसके लिए आप इन डिशेज को अपने नाश्ते या दोपहर में खाने के लिए तैयार कर सकते हैं. ये बनाने में आसान हैं और स्वाद में लाजवाब भी हैं. यहां जानिए ऐसी कौन सी 10 डिशेज हैं जो बिना गैस सिलेंडर के बनाई जा सकती हैं. इनसे पेट भी भरेगा, स्वाद भी आएगा और सेहत भी दुरुस्त रहेगी.
बिना गैस सिलेंडर के बनाएं ये 10 डिशेज | 10 No Cook Dishes
हंग कर्ड सैंडविच
ब्रेड के स्लाइसेस पर मक्खन लगाएं. अब हंग कर्ड में अपनी पसंद की सब्जियां मिलाएं और इसे 2 ब्रेड स्लाइसेस के बीच में लगाकर खाएं. स्वाद में लाजवाब है यह सैंडविच.
ग्रीन चटनी वेज सैंडविच
ब्रेड के स्लाइसेस पर हरी चटनी लगाएं. यह चटनी पुदीना और धनिया को मिलाकर तयार करें. अब सब्जियों को स्लाइसेस में काटकर ब्रेड पर रखें और सैंडविच बनाकर खाएं.
स्प्राउट्स चाट
अंकूरित मूंग या अंकूरित चना में सब्जियां मिलाएं और नींबू के साथ ही नमक और चाट मसाला डालकर खाएं.
भेलपूरी
मुरमुरे में नमकीन, खट्टी-मीठी चटनी, सब्जियां, नींबू का रस और मूंगफली डालकर भेलपूरी तैयार करें. नाश्ते के लिए ये परफेक्ट ऑप्शन है.
एवोकाडो टोस्ट
एवोकाडो को बारीक काट लें या कूटकर पेस्ट बना लें. अब इसमें प्याज, टमाटर, हरा धनिया, हरी मिर्च और नींबू का रस डालें. इसमें नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें. ब्रेड को टोस्टर में सेंके अगर टोस्टर ना हो सादा ब्रेड पर ही एवोकाडो के तैयार पेस्ट को लगाकर खाएं.
ओवरनाइट ओट्स
रात में दूध में ओट्स को भिगोकर रखें. अगली सुबह ओट्स में किशमिश, काजू या अन्य सूखे मेवे, बीज और फल डालकर खाएं.
म्यूसली बॉल
बाजार से म्यूसली खरीदकर लाएं. इसे ठंडे दूध में डालकर उसमें शहद, सूखे मेवे और फल वगैरह डालकर खाएं. बेहतरीन स्वाद आएगा और पेट भी भर जाएगा.
दही चूड़ा
यूपी बिहार का मशहूर नाश्ता है दही चूड़ा. इसके लिए आपको पोहे को धोकर उसमें दही और चीनी मिला लेनी है. आप चाहे तो इसमें गुड़ भी डाल सकते हैं. इस तैयार डिश को स्वाद लेकर खाएं.
केला दूध मैश
सुबह नाश्ते के लिए कुछ नो कुक मील (No Cook Meal) ढूंढ रहे हैं तो केला दूध मैश आपके लिए परफेक्ट रहेगा. केले को मैश करके इसमें दूध मिलाएं. इसमें सूखे मेवे और शहद या चीनी डालकर मिक्स करें और खाएं. यह बच्चों और बड़ों को पसंद आता है.
हरा सलाद
सलाद को अच्छे से बनाया जाए तो इससे ज्यादा स्वादिष्ट और हेल्दी कुछ भी नहीं है. हरी सब्जियों को काटकर इनमें हल्का सा दही, ऑलिव ऑयल और नींबू का रस डाल दें. इनमें थोड़ी सी काली मिर्च और नमक डालना ना भूलें.
यह भी पढ़ें – मच्छर भगाने हैं तो आज ही ले आइए यह पौधा, इसकी गंध से भागने लगते हैं Mosquitoes
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
1 hr agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
2 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
3 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
6 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
7 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
8 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
11 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines