Rava Golgappa Recipe: गोलगप्पे का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। इसका चटपटा पानी और मीठी चटनी का मेल सच में दुनिया का बेस्ट कॉम्बिनेशन माना जाता है. खास बात यह है कि बच्चे हों या फिर बड़े, गोलगप्पे हर किसी की फेवरेट लिस्ट में शामिल होते हैं और यह एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसे खाने की सीमा नहीं होती. अगर कोई खाने बैठ जाए तो आसानी से 10 गोलगप्पे खा सकता है. सड़क किनारे सूजी और आटे के गोलगप्पे के साथ खट्टा पानी खाने का अपना अलग ही मजा है. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर भी सूजी के गोलगप्पे तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ 1 कप सूजी की जरूरत पड़ेगी, लेकिन बाकी सामग्रियों पर ध्यान देना होगा.
इसे भी पढ़ें- रात का खाना कैसे होना चाहिए? ये आम गलतियां आपकी सेहत बिगाड़ सकती हैं
सूजी के गोलगप्पे बनाने का सही तरीका | How to Make Suji Golgappa
अगर आपके किचन में 1 कप सूजी रखी हुई है तो इससे नीचे बताए गए टिप्स की मदद से गोलगप्पे तैयार करने चाहिए.
सामग्री
- सूजी- 1 कप
- मैदा- 2 चम्मच
- बेकिंग सोडा- 2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- हींग- आधा छोटा चम्मच
- तेल- फ्राई करने के लिए
सूजी के गोलगप्पे बनाने की विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बाउल में सूजी निकालें और मैदा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- मिलाने के बाद 2 चम्मच बेकिंग सोडा, नमक और हींग डाल दें. अब हल्के गुनगुने पानी से आटा गूंथ लें और लगभग 20 मिनट के लिए रख दें.
- इस दौरान गैस पर एक कड़ाही रखें और तेल गर्म होने के लिए रख दें. जब तेल गर्म हो जाए तो गैस हल्की कर दें ताकि तेल अच्छी तरह से पक जाए.
- अब आटे की लोइयां तैयार करें और अपने हिसाब से गोल-गोल गोलगप्पे तैयार करें. आप रोटी बनाकर एक छोटी कटोरी की मदद से भी गोलगप्पे तैयार कर सकते हैं.
- जब सारे गोलगप्पे तैयार हो जाएं तो गैस तेज करें और तेल गर्म होने दें. तेल गर्म करने के बाद गोलगप्पे डालें और एक प्लेट में निकालें.
- बस आपके परफेक्ट गोलगप्पे बनकर तैयार हैं, जिसे खट्टे पानी के साथ सर्व किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Aloo Til Tikki: सर्दियों में आलू के साथ सफेद तिल डालकर बनाएं सुपर क्रिस्पी टिक्की, बाहर से कुरकुरी और अंदर से लाजवाब स्वाद
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
3 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
6 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
8 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
10 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
12 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines