ढीली और बेजान त्वचा से हैं परेशान? कोलेजन बढ़ाने का ये आयुर्वेदिक तरीका आ सकता है काम
अगर आप भी त्वचा में होने वाली समस्याओं से परेशान हैं और स्किन को अंदर से पोषण देने के लिए कोई आयुर्वेदिक विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो पतंजलि का कोलेजन प्राश आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इसके और भी कई फायदों के बारें में.
Skin Care Tips: आज के समय में बढ़ता प्रदूषण, धूल-मिट्टी, गलत खान-पान और तनाव का असर हमारी त्वचा पर साफ दिखाई देने लगता है. इससे त्वचा अपनी प्राकृतिक चमक खो देती है और धीरे-धीरे ढीली और बेजान दिखने लगती है. ऐसे में योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजली ने न्यूट्रेला कोलेजन प्राश को खास तौर पर शरीर में कोलेजन के स्तर को सपोर्ट करने के लिए तैयार किया है. जिससे त्वचा संबंधी सभी परेशानियों से आप निजात पा सकते है. इस कोलेजन प्राश बिना किसी मिलावट के बनाया गया है.
आजकल स्किन केयर और हेल्थ से जुड़ी बातों में कोलेजन का नाम काफी सुनने को मिलता है. दरअसल, कोलेजन एक तरह का प्रोटीन होता है जो हमारे शरीर में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है. इसकी हमारी त्वचा, हड्डियों, मांसपेशियों, बालों और नाखूनों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका होती है. इस पतंजलि कोलेजन प्राश के सेवन से स्किन को प्राकृतिक सुंदरता मिलती है.
Advertisment
पतंजलि कोलेजन प्राश के फायदे
यह शरीर में कोलेजन के स्तर को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है.
इसको त्वचा की इलास्टिसिटी और कसावट बनाए रखने में सहायक माना जाता है.
यह स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है.
इसके सेवन से हड्डियों और जोड़ों को मजबूती मिलती है.
यह बाल और नाखूनों को मजबूत बनाने में भी सहायक होता है.
इसमें पाए जाने वाले तत्व
इस प्रोडक्ट में तिल से मिलने वाले कोलेजन पेप्टाइड्स के साथ कई तरह के बॉटैनिकल एक्सट्रैक्ट और बायो-एक्टिव तत्व शामिल किए गए हैं. इनमें एंटीऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से पोषण देने में मदद कर सकते हैं.
इस तरह से करें इस्तेमाल
आप पतंजलि कोलेजन प्राश को रोजाना एक ही मात्रा में सेवन कर सकते हैं. इसको सुबह या शाम गुनगुने दूध या पानी के साथ खा सकते है इससे आपको बेहतर परिणाम मिलता है.