हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Yogurt Benefits: सर्दियों में दही खाना सही या नहीं? यहां जानें

Yogurt Benefits: अगर आप भी सर्दियों में दही खाने से बचते हैं, तो जान लें कि इसके सेवन से शरीर को कई फायदे हो सकते  हैं। इसके साथ ही कई बीमारियों से भी बच सकते हैं।

विज्ञापन
Yogurt Benefits

Yogurt Benefits: सर्दियों के आते ही लोग की लाइफस्टाइल में एक नहीं कई सारे बदलाव होते हैं। इस मौसम में लोग अक्सर ठंड से बचाने के लिए अपने खानपान, पहनावे और रहन-सहन में बदलाव करते हैं। साथ ही शरीर को गर्म रखने के लिए ऐसे फूड्स खाए जाते हैं, तो ठंड से बचाने में मदद करें। इसी वजह से  लोग अक्सर सर्दियों में ठंडी चीजें खाना पसंद नहीं करते हैं। दही इन्हीं में से एक है, जिसे सर्दियों में खाने से लोग अक्सर परहेज करते हैं। कई लोगों का ऐसा मानना है कि ठंडी तासीर होने की वजह से दही को सर्दियों में खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है, लेकिन क्या यह असल में सही है? आइए जानते हैं कि सर्दियों में दही खाने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

हड्डियों को मजबूती

सर्दियों में हड्डियों में काफी दर्द और सूजन होती है। इस तरह की परेशानी को कम करने के लिए दही का सेवन कर सकते है। दही में मौजूद कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए कारगर साबित हो सकता है। साथ ही यह हड्डियों में होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?

विज्ञापन

पाचन करे बेहतर

सर्दियों में कई तरह के खानपान की वजह से खाना पचाने में दिक्कत आ जाती है। जिसकी वजह से आपके शरीर का पीएच लेवल बिगड़ सकता है। अगर आप अपने डाइजेशन सिस्टम को मजबूत करना चाहते हैं, तो दही का सेवन कर सकते हैं। सर्दियों में दही का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं।

स्किन के लिए हेल्दी

दही का सेवन करने से स्किन पर निखार आता हैं। दही में मौजूद मॉइस्चराइजिंग गुण चेहरे को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। यह स्किन से ब्लैकहेड्स की परेशानी को भी कम करता है। साथ ही स्किन के दाग धब्बों को भी दूर करने में कारगर साबित हो सकता है।

विज्ञापन

इस बात का रखें ध्यान

1. सांस से जुड़ी  परेशानी होने पर दही का सेवन करने से फेफड़ों में इन्फेक्शन की परेशानी हो सकती है।

3. दही का सेवन सर्दी में रात के समय करने से सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

2. अधिक मात्रा में दही का सेवन करने शरीर में सूजन आ सकती है।

ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी? 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola