कन्नड़ के सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म का टॉक्सिक का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है. यश ने 9 जनवरी को अपने बर्थडे पर फैंस को फिल्म का टीजर जारी कर तोहफा दिया था. दरअसल टीजर में दिखे एक सीन को लेकर बवाल मच गया है और आम आदमी पार्टी की महिला शाखा ने कर्नाटक स्टेट वुमन कमीशन में एक शिकायत दर्ज कराई है. लेकिन फिल्म मेकर्स की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार का कोई रिएक्शन नहीं आया है.
यह भी पढ़ें: Golden Globe 2026: इन 5 फिल्मों ने लूटा अवॉर्ड शो, जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर हैं मौजूद
टीजर को लेकर AAP ने किया शिकायत
‘टॉक्सिक’ के टीजर में एक बेहद ही बोल्ड (इंटीमेट) सीन को फिल्माया गया है, इस सीन को एडल्ट स्टार साशा ग्रे ने निभाया है, जिसे लेकर बवाल मच रहा है. AAP ने इसी सीन को लेकर कर्नाटक कमीशन में मामला दर्ज कराया है. आम आदमी पार्टी की महिला शाखा ने कहा टीजर में ‘अश्लील सीन’ है, जो बच्चों, महिलाओं और समाज के लिए बेहतर नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के सीन से बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा इतनी ही नहीं ये कन्नड़ के कल्चरल वैल्यूज को भी कमजोर करेगा.
यह भी पढ़ें: कौन हैं Mardaani 3 की अम्मा? जिसने रानी मुखर्जी की उड़ा दी नींद
AAP महिला विंग ने स्टेट वुमन कमीशन से की शिकायत
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने स्टेट वुमन कमीशन से शिकायत करते हुए आग्रह किया है कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ के टीजर को तत्काल प्रभाव से विड्रॉ किया जाए और कैंसिल कर दिया जाए. शिकायत दर्ज कराते हुए पार्टी की तरफ दलील दी गई है कि टीजर के साथ कोई सुझाव नहीं दिया गया है कि कितने उम्र के लोग देख सकते हैं. दरअसल इस टीजर का सीधा असर नाबालिगों पर पड़ेगा, जो समाज के लिए बेहतर नहीं है.
कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’ ?
यश की फिल्म 19 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. जब से फिल्म का टीजर जारी हुआ है यश के फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा , हुमा कुरैशी के साथ कई और हसीनाएं नजर आने वाली है.
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
9 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
10 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
11 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
11 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
12 hrs ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
13 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
16 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
17 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
18 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines