1 / 6
ओटीटी फिल्म लिस्ट (File Photo)
गोल्डन ग्लोब 2026 में कई फिल्मों ने अपना जलवा बिखेरा है. इस अवॉर्ड्स शो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों रेड कारपेट पर नजर आए हैं. बता दें कि फिल्मों, टीवी शो के अलावा इस बार पॉडकास्ट को नई कैटेगरी में सम्मानित किया गया है. हम आपको इस खबर में अवॉर्ड जीतने वाली 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे और आप इसे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं यह भी बताएंगे. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

2 / 6
लिस्ट में पहला नाम One Battle After Another का आता है. यह फिल्म थॉमस पिंचन के नॉवेल पर आधारित है, जो एक्शन और थ्रिलर से भरी हुई है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि बॉब नाम का एक आदमी अपनी बेटी से अलग रहता है. लेकिन जब उसका पुराना दुश्मन सामने आ जाता है, तो उसका पूरा अतीत भी वापस आ जाता है. दरअसल उसका दुश्मन आते ही उसकी बेटी को गायब करते हैं. बॉब अपनी बेटी को बचाने के लिए पुराने दुश्मन से लड़ता है. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

3 / 6
दूसरे नंबर पर The Secret Agent फिल्म का नाम शामिल है. इस मूवी को साल 2025 में रिलीज किया था. अगर आप यह फिल्म देखना चाहते हैं, तो आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस फिल्म का निर्देशन क्लेबर मेंडोंका द्वारा किया गया था.

4 / 6
तीसरे स्थान पर Sinners का नाम मौजूद है. यह फिल्म साल 17 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई थी. इस मूवी को आप जोयो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस मूवी में कामल के एक्शन देखने को मिलता है. यह एक हॉरर मूवी है.

5 / 6
चौथे स्थान पर Adolescence का नाम है. यह फिल्म 13 मार्च साल 2025 में रिलीज हुई थी. इस मूवी में एक 13 साल की एडोलसेंस की कहानी है, जो अपनी ही क्लासमेट की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हो जाती है. आप इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

6 / 6
लिस्ट में आखिरी नाम The Pitt फिल्म मौजूद है. इसमें आपको कहानी सिर्फ एक ही 15 घंटे की लंबी शिफ्ट के दौरान घटित घटना पर आधारित है. आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.