हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Yamaha Fazzio: लॉन्च हुआ रेट्रो लुक वाला ये धांसू स्कूटर, फीचर्स जानकर रुक नहीं पाएंगे

विज्ञापन

Yamaha Scooter: 125cc वाला यामाहा ने अपना रेट्रो लुक के साथ नया स्कूटर लॉन्च किया है। तो आइए इस स्कूटर के सभी फीचर्स की विस्तार से बात करते है…

Yamaha Scooter: यामाहा कंपनी ग्राहकों के लिए नया रेट्रो स्कूटर लेकर आयी है और ये स्कूटर 125 cc के साथ है और इस स्कूटर का नाम Fazzio है। इसकी फीचर्स की बात करें तो इसकी सभी फीचर्स फेसिनो 125 से मिलती है। Yamaha के इस Scooter में मोबाइल स्क्रीन जैसा स्पीडोमीटर भी दिया गया है।

और पढ़िए – Electric Scooter: इस स्कूटर ने कन्याकुमारी से लेह तक सफर किया तय, खूबियां जानकर आप भी कहेंगे ‘वाह क्या बात है’

विज्ञापन

ये Yamaha Scooter अभी थाइलैंड में लॉन्च किया गया है, इस स्कूटर का डिजाइन बेहद दमदार है। इस स्कूटर में व्हाइट और ऑरेंज कलर का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। ओल्ड-स्कूल डिजाइन के साथ कॉम्पैक्ट प्रपॉर्शन्ज और स्मार्टफोन के जैसी वर्टिकल स्क्रीन भी इसमे फिक्स की गई है। स्कूटर की गोल LED हेडलाइट है, जो इस स्कूटर को रेट्रो लुक देती है।

Yamaha Fazzio Scooter:

विज्ञापन

फैजियो को पावर देने के लिए इसमें 125cc सिंगल-सिलेंडर मोटर है जो 8.4bhp और 10.6Nm का आउटपुट देती है। यामाहा फेसिनो 125 की मोटर 8.04bhp और 10.3Nm बनाती है। यानी आउटपुट के मामले में Fazzio थोड़ा सा बेहतर है। फैजियो में LED हेडलाइट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक USB स्लॉट दिया है। ये बिना चाबी के ऑपरेशन भी करता है। इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक मिलता है। जबकि ब्रेकिंग के लिए फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक शामिल हैं। वहीं, इसमें 5.1-लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।

और पढ़िए – Mahindra Scorpio-N: सिर्फ 21000 देकर घर लाएं महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन, बुकिंग हुई शुरू ये है Finance Plan

विज्ञापन

थाईलैंड में यामाहा फैजियो के बेस वैरिएंट की कीमत TBH 54,900 (करीब 1.2 लाख रुपए) है। जबकि स्मार्ट की ट्रिम की कीमत TBH 56,600 (लगभग 1.23 लाख रुपए) है। इस भारत में लाया जाएगा या नहीं इस बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया है।

औरपढ़िए –ऑटोसेजुड़ीखबरेंयहाँपढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभीdownload करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola