Yamaha Scooter: 125cc वाला यामाहा ने अपना रेट्रो लुक के साथ नया स्कूटर लॉन्च किया है। तो आइए इस स्कूटर के सभी फीचर्स की विस्तार से बात करते है…

Yamaha Scooter: यामाहा कंपनी ग्राहकों के लिए नया रेट्रो स्कूटर लेकर आयी है और ये स्कूटर 125 cc के साथ है और इस स्कूटर का नाम Fazzio है। इसकी फीचर्स की बात करें तो इसकी सभी फीचर्स फेसिनो 125 से मिलती है। Yamaha के इस Scooter में मोबाइल स्क्रीन जैसा स्पीडोमीटर भी दिया गया है।

विज्ञापन

ये Yamaha Scooter अभी थाइलैंड में लॉन्च किया गया है, इस स्कूटर का डिजाइन बेहद दमदार है। इस स्कूटर में व्हाइट और ऑरेंज कलर का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। ओल्ड-स्कूल डिजाइन के साथ कॉम्पैक्ट प्रपॉर्शन्ज और स्मार्टफोन के जैसी वर्टिकल स्क्रीन भी इसमे फिक्स की गई है। स्कूटर की गोल LED हेडलाइट है, जो इस स्कूटर को रेट्रो लुक देती है।

Yamaha Fazzio Scooter:

विज्ञापन

फैजियो को पावर देने के लिए इसमें 125cc सिंगल-सिलेंडर मोटर है जो 8.4bhp और 10.6Nm का आउटपुट देती है। यामाहा फेसिनो 125 की मोटर 8.04bhp और 10.3Nm बनाती है। यानी आउटपुट के मामले में Fazzio थोड़ा सा बेहतर है। फैजियो में LED हेडलाइट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक USB स्लॉट दिया है। ये बिना चाबी के ऑपरेशन भी करता है। इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक मिलता है। जबकि ब्रेकिंग के लिए फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक शामिल हैं। वहीं, इसमें 5.1-लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।

विज्ञापन

थाईलैंड में यामाहा फैजियो के बेस वैरिएंट की कीमत TBH 54,900 (करीब 1.2 लाख रुपए) है। जबकि स्मार्ट की ट्रिम की कीमत TBH 56,600 (लगभग 1.23 लाख रुपए) है। इस भारत में लाया जाएगा या नहीं इस बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ