Who is ACP Monika Shukla : भोपाल में किसान आंदोलन के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के उग्र प्रदर्शनकारियों ने जब बैरिकेड के रूप में खड़ी एक बस को धक्का देकर आगे बढ़ाने की कोशिश की तो एक महिला अधिकारी की बहादुरी का साहसी दृश्य देखने को मिला. मौके पर तैनात ACP मोनिका शुक्ला बिना किसी हिचकिचाहट के बिना ड्राइवर के आगे बढ़ रही बस के ठीक सामने निडर होकर खड़ी हो गईं और उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए बिना ड्राइवर के आगे बढ़ रही एक बस को अपने हाथों से रोककर बड़ा हादसा होने से टाल दिया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी निडरता की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
मूंग खरीद पर सरकार के ऑफर के बाद धरने पर अड़े MP के किसान, जानें बैठक में क्या-क्या हुए फैसले?
2009 में बनी थीं IPS अधिकारी
मोनिका शुक्ला मध्य प्रदेश कैडर की एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं. अपने लंबे और बेदाग पुलिस करियर में बेहतरीन सेवाओं के बाद वर्ष 2009 में उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोट किया गया था. वह मध्य प्रदेश के कई जिलों में बतौर SP तैनात रह चुकी हैं और कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू कराने के लिए जानी जाती हैं. उनके पति शशिकांत शुक्ला भी IPS अधिकारी हैं और पुलिस विभाग में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं.
कर्तव्यनिष्ठा और निडरता की मिसाल
पुलिस महकमे में मोनिका शुक्ला की पहचान एक बेहद निडर और त्वरित निर्णय लेने वाली अफसर के रूप में होती है. यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने खतरे के बीच आगे बढ़कर कमान संभाली हो. इससे पहले भी करीब एक दशक पूर्व भोपाल के काजी कैंप इलाके में जब एक सड़क हादसे के बाद उग्र भीड़ ने हंगामा शुरू किया था, तब वह अकेले ही जीप लेकर उपद्रवियों के बीच पहुंच गई थीं और स्थिति पर काबू पाया था.
किसान प्रदर्शन में पेश की मिसाल
भोपाल में प्रदर्शन के दौरान जब बिना ड्राइवर की बस भीड़ की तरफ बढ़ने लगी तो मोनिका शुक्ला ने सेकंडों में फैसला लिया. वह भागकर बस के आगे खड़ी हो गईं और पूरी ताकत से उसे रोककर रखा, जिससे मौके पर मौजूद कई लोगों की जान बच गई. उनकी इसी त्वरित सूझबूझ और साहस की वजह से आज पूरा देश उन्हें सलाम कर रहा है.
भोपाल में किसानों ने खत्म किया प्रदर्शन, मूंग खरीद पर सरकार के आश्वासन के बाद बनी सहमति
संबंधित खबरें
'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
1 hr agoदीपके-नेहा हिरासत में, CP में CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
2 hrs agoरिलायंस जियो के IPO को लेकर मन में है कई सवाल? यहां जानें सारे जवाब
4 hrs ago21 अक्टूबर से खुलेगा Jio IPO, ग्रे मार्केट में प्रीमियम जारी
5 hrs agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 hrs ago‘छात्रों की आड़ में अराजकता...’, धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला
6 hrs ago21 अक्टूबर को खुलेगा सबसे बड़ा आईपीओ, निवेश से पहले पढ़ें ये 5 बातें
7 hrs agoदिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा! मिलेगा 6908 का बोनस
8 hrs ago'प्रतिस्पर्धा का स्वागत...', रिलायंस ने एलन मस्क के आरोपों का दिया जवाब
9 hrs agoसोना-चांदी एक्सपोर्ट करने वालों को झटका! सरकार ने घटाई ड्यूटी ड्रॉबैक दरें
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines