Anulom Vilom Benefits: सेहत को दुरुस्त रखने में योग का बड़ा हाथ है. रोजाना योग किया जाए तो शरीर निरोगी रहता है. अनुलोम-विलोम ऐसा ही एक प्राणायाम है जो योग की शुरुआत में ही किया जाता है. इसमें गहरी सांस अंदर खींची जाती है और छोड़ी जाती है. अनुलोम-विलोम शरीर को एक नहीं बल्कि अनेक फायदे देता है. इसी बारे में बता रहे हैं योगगुरु स्वामी रामदेव. बाबा रामदेव (Baba Ramdev) बता रहे हैं अगर आप रोजाना अनुलोम-विलोम करेंगे तो शरीर को इसके कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं. यहां जानिए सेहत के लिए किस-किस तरह से लाभकारी है अनुलोम-विलोम प्राणायाम.
यह भी पढ़ें – सूजन को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है? बाबा रामदेव ने बताया किस तरह कम हो जाएगी शरीर की सूजन
बाबा रामदेव ने बताए अनुलोम-विलोम के फायदे | Anulom Vilom Karne Ke Fayde
बाबा रामदेव कहते हैं कि अनुलोम विलोम एक बेहद ही महत्वपूर्ण प्राणायाम है जो पूरे शरीर की नाड़ियों को दुरुस्त करता है. अनुलोम-विलोम करने से अष्ट चक्र जागृत हो जाते हैं और नव द्वारों पर नियंत्रण रहता है. इससे शरीर पर, इंद्रियों पर और अपने मन पर अपना नियंत्रण हो जाता है.
अनुलोम विलोम करने पर बीपी की दिक्कतें ठीक हो जाती हैं. बाबा रामदेव का कहना है कि अनुलोम विलोम बीपी समेत दिल की दिक्कतों को ठीक करने में असरदार है, इससे माइग्रेन, मिर्गी और डिप्रेशन जैसी कंडीशंस में भी लाभ मिलता है. न्यूरोलॉजिकल और ऑटो-इम्यून बीमारियों को दूर रखने में भी अनुलोम-विलोम का असर नजर आता है.
ये भी होते हैं फायदे
स्ट्रेस कम होता है – अनुलोम-विलोम रोजाना करने पर यह तनाव को कम करता है. इससे ब्लड सप्लाई बेहतर होती है और दिमाग तक पर्याप्त खून पहुंचता है. इससे दिमाग शांत रहता है, स्ट्रेस कम होता है और रिलैक्स्ड फील होता है.
फेफड़ों को फायदा – इस प्राणायाम से फेफड़ों को फायदा मिलता है. इससे फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है और श्वसन तंत्र को भी इसके फायदे मिलते हैं.
नर्वस सिस्टम को मिलता है फायदा – अनुलोम-विलोम करने पर नर्वस सिस्टम बैलेंस होता है. इससे नर्वस सिस्टम का काम भी बेहतर होने लगता है.
ध्यानकेंद्रित करना – रोजाना अनुलोम-विलोम करने पर ध्यानकेंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है. ऐसा दिमाग तक बेहतर तरह से ऑक्सीजन पहुंचने पर भी होता है.
दिल की सेहत – अनुलोम-विलोम करने पर दिल की सेहत अच्छी रहती है. इससे ब्लड प्रेशर रेग्यूलेट होता है और कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को बेहतर होने में फायदा मिलता है.
मजबूत होती है इम्यूनिटी – अनुलोम-विलोम प्राणायाम करने का एक फायदा यह भी है कि इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने लगती है और शरीर बार-बार रोगों का शिकार नहीं होता है.
हार्मोनल इंबैलेंस – रोज अनुलोम-विलोम प्राणायाम किया जाए तो इससे शरीर शांत होने लगता है और इससे हार्मोनल इंबैलेंस ठीक होने में मदद मिलती है.
अनुलोम-विलोम कैसे करते हैं
- अनुलोम विलोम करने के लिए सबसे पहले पद्मासन में बैठ जाएं.
- अब अपनी रीढ़ को सीधा करें.
- धीरे से आंखें बंद करें.
- अब दाएं हाथ के अंगूठे को नाक के दाएं नथुने पर और रिंग फिंगर को बाएं नथुने पर रखें.
- अपने दाएं नथुने को दबाएं और बाएं नथुने से सांस अंदर की तरफ खींचें.
- अपनी सांसों को कुछ देर रोकने के बाद बाएं नथुने को दाएं हाथ की रिंग फिंगर से दबाएं और दाएं नथूने से सांस बाहर छोड़ दें.
- इस प्रक्रिया को 6 से 10 मिनट तक दोहराएं.
शुरुआत में कितनी देर करना चाहिए अनुलोम-विलोम
शुरू-शुरू में आप रोजाना 3 से 4 मिनट तक अनुलोम विलोम कर सकते हैं. कम से कम 60 बार अनुलोम विलोम किया जाए तो शरीर को इसके फायदे मिलते हैं.
किन्हें नहीं करना चाहिए अनुलोम-विलोम
अनुलोम-विलोम हर बीमारी में लाभकारी साबित होता है, ऐसे में सभी अनुलोम-विलोम प्राणायाम कर सकते हैं.
किस समय करना चाहिए अनुलोम-विलोम
अनुलोम-विलोम सुबह और शाम दोनों समय किया जा सकता है लेकिन अनुलोम-विलोम करने का सबसे सही समय सुबह का होता है. सुबह खाली पेट अनुलोम-विलोम प्रैक्टिस करने पर फायदा मिलता है.
यह भी पढ़ें – प्रोस्टेट बढ़ने का क्या कारण है? यहां जानिए क्या खाने पर कम होने लगेगी प्रोस्टेट की दिक्कत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
39 mins agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
9 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
14 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
14 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
15 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
17 hrs agoअदाणी सीमेंट का नवरात्रि पर मां दुर्गा को 15000 बोरियों से एरियल ट्रिब्यूट
18 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines