Live Updates
09:44 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन दूसरे राउंड में भी पीछे

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन दूसरे राउंड की मतगणना में भी पीछे चल रहे हैं. सीएम की सीट पर एक्टर विजय की पार्टी का उम्मीदवार आगे चल रहा है. सीएम स्टालिन का बेटा भी अपनी सीट से पीछे है.

09:43 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में एनडीए गठबंधन 72 सीटों पर आगे

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिनाडु के रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. एनडीए गठबंधन 70 से ज्यादा सीटों पर आगे हो गया है. वहीं, एक्टर विजय की पार्टी 51 पर आगे है. डीएमके पिछड़ गई है और वह 42 सीट पर आगे चल रही है.

09:17 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: असम: BJP 1 सीट पर आगे और Congress 1 सीट पर आगे

केरल: Congress 7 सीटों पर आगे, CPI(M) 4 सीटों पर, CPI 2 सीटों पर और RSP 1 सीट पर आगे

पुडुचेरी: ADMK 1 सीट पर आगे

तमिलनाडु: TVK 2 सीटों पर आगे और CPI 1 सीट पर आगे

पश्चिम बंगाल: BJP 1 सीट पर आगे

09:03 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में डीएमके सबसे आगे आगे

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के प्रारंभिक रुझानों से संकेत मिलता है कि AIADMK कई क्षेत्रों में दूसरे नंबर पर है, वहीं, डीएमके आगे है और टीवीके तीसरे स्थान पर है.

09:02 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: हमारी स्थिति बहुत मजबूत है- डीएमके सांसद कलानिधि वीरास्वामी

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए डीएमके सांसद कलानिधि वीरास्वामी ने कहा, ‘केवल डाक मतों के आधार पर हम कुछ नहीं कह सकते. लेकिन उनमें भी हम आगे हैं. हमारी स्थिति बहुत मजबूत है. हमें विश्वास है कि हम अपने सबसे बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे. डीएमके पार्टी का दूसरा रूप सामने आएगा, जिससे तमिलनाडु की प्रगति जारी रहेगी.’

08:55 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु के रुझानों में DMK काफी आगे, AIADMK पिछड़ी

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में वोटों की गिनती जारी है. रुझानों में DMK काफी आगे निकल गई है. DMK 80 सीटों पर आगे है. जबकि AIADMK 30 सीटों पर आगे चल रही है. एक्टर विजय की पार्टी टीवीके 12 सीटों पर आगे चल रही है.

08:50 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: DMK 40 सीटों पर आगे, TVK 12 सीटों पर आगे

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं. रुझानों में DMK काफी आगे निकल गई है. DMK 40 सीटों पर आगे है. जबकि AIADMK 11 सीटों पर आगे चल रही है. एक्टर विजय की पार्टी टीवीके 12 सीटों पर आगे चल रही है.

08:49 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: स्टालिन की डीएमके रुझानों में 32 सीटों पर

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में स्टालिन की डीएमके रुझानों में 32 सीटों पर आगे चल रही है. एडीएमके 9 और TVK 6 सीटों पर आगे हैं.

08:19 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में कौन कितनी सीटों पर आगे

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: DMK 17, AIADMK 9, TVK 7 सीटों पर हैं.

08:12 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में पहला रुझान TVK के पक्ष में

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु की 234 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है, पहला रुझान विजय की पार्टी TVK के पक्ष में आया है. 

07:49 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: विवेकानंद मेडिकल कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां आज प्रमुख विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती की जा रही है.

07:31 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: चेन्नई में तमिलनाडु सीएम के आवास के बाहर की तस्वीरें

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और कोलाथुर से DMK उम्मीदवार एम.के. स्टालिन के आवास के बाहर की तस्वीरें सामने आई हैं.

राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी.

07:28 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तिरुचिरापल्ली के जमाल मोहम्मद कॉलेज में कुछ ही देर में शुरू होगी वोटों की गिनती

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तिरुचिरापल्ली के जमाल मोहम्मद कॉलेज से तस्वीरें सामने आई, जहां तिरुचिरापल्ली पश्चिम, तिरुचिरापल्ली पूर्व, थिरुवेरुम्बुर, मनाप्पराई और श्रीरंगम विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती सुबह 8:00 बजे शुरू होनी है.

राज्य के सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी.

07:26 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK की एंट्री से मुकाबला हुआ दिलचस्प

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: DMK को उम्मीद है कि वह राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी करेगी, लेकिन बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है. TVK जैसी नई पार्टी के आने से मुकाबला पहले के मुकाबले ज्यादा कड़ा माना जा रहा है.

07:25 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: वोटों की गिनती से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: चेन्नई के लोयोला कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां आज विधानसभा की कई अहम सीटों के वोटों की गिनती होगी.

07:23 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: चेन्नई स्थित TVK मुख्यालय की तस्वीरें

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: चेन्नई स्थित TVK मुख्यालय से तस्वीरें सामने आई हैं.

राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी.

07:21 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में जल्दी ही शुरू होगी वोटों की गिनती

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: लोयोला कॉलेज में स्थापित मतगणना केंद्र से तस्वीरें सामने आई हैं, जहां आज कई प्रमुख विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती की जाएगी.

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान पूरा हो गया था. राज्य में 85% से ज्यादा मतदान हुआ. तमिलनाडु में चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से सत्ताधारी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) और विपक्षी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIADMK) के बीच है. इसके साथ ही, कुछ नए और छोटे दल भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं. अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) पर तौर पर सबकी नजरें टिकी हैं. इस चुनावी दौड़ में शामिल अन्य पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस, नाम तमिलर काची (NTK), VCK और PMK शामिल भी हैं. हाई प्रोफाइल सीटों में सीएम स्टालिन, पलानीस्वामी, पन्नीरसेल्वम और पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन की सीटें शामिल हैं.  

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के मुख्य उम्मीदवार

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, डीएमके से ओ पन्नीरसेल्वम (थेनी जिले के बोदिनायक्कनूर निर्वाचन क्षेत्रसे), बीजेपी से नैनार नागेंद्रन (तिरुनेलवेली जिले के सत्तूर निर्वाचन क्षेत्र से), VCK उम्मीदवार ज्योतिमणि (कट्टुमन्नारकोइल निर्वाचन क्षेत्र) चुनावी मैदान में हैं. इसके अलावा, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (कोलाथुर) और उदयनिधि स्टालिन (चेपॉक), AIADMK–BJP उम्मीदवार एडप्पादी पलानीस्वामी (एडप्पादी) से चुनावी मैदान में हैं. TVK पार्टी नेता विजय दो निर्वाचन क्षेत्रों पेरम्बुर और त्रिची पूर्व से चुनावी मैदान में हैं.

---विज्ञापन---

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 परिणाम

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 के चुनाव परिणामों के अनुसार, तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों के लिए चुनाव हुए थे. द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) ने चुनाव जीता, जिससे ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIADMK) का एक दशक लंबा शासन समाप्त हो गया, और एम. के. स्टालिन ने तमिलनाडु के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---