Live Updates
23:09 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: विजय थलापति को सुरक्षा देने उनके घर पहुंची तमिलनाडु पुलिस

watch | Tamil Nadu Police Convoy vehicles reach TVK Chief Vijay’s house in Nilankarai, Chennai, as TVK secures 96 seats and is leading in 11 more in the Tamil Nadu Assembly constituency elections. pic.twitter.com/K2nUPItjSM
— ANI (@ANI) May 4, 2026

21:47 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK ने 95 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है

TVK ने 95 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है और 12 सीटों पर बढ़त बना रखी है.

---विज्ञापन---

21:07 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: डीएमके ने अब तक 44 सीटों पर मारी बाजी

डीएमके ने अब तक 44 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 16 सीटों पर आगे चल रही है.

19:00 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: विजय थलापति ने अपने समर्थकों का किया अभिवादन

---विज्ञापन---

18:51 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: कोलाथुर सीट से हार गए एमके स्टालिन

कोलाथुर विधानसभा सीट से डीएमके उम्मीदवार एम के स्टालिन 8795 वोटों से हार गए. उन्हें टीवीके पार्टी के कैंडिडेट ने करारी शिकस्त दी.

18:25 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: पिता से मिलने के लिए रवाना हुए TVK चीफ विजय थलापति

---विज्ञापन---

17:47 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: घुटनों के बल चलकर पार्टी ऑफिस पहुंची TVK समर्थक

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में TVK प्रमुख और अभिनेता विजय की एक समर्थक, जिसका नाम ग्लोरी है. वह ECR रोड से चेन्नई के पनयूर स्थित TVK मुख्यालय तक घुटनों के बल चलकर गई. उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि राज्य चुनावों में उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. राज्य की कुल 234 सीटों में से TVK 108 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

17:45 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: 88,235 वोटों के साथ चुनाव जीते KN नेहरू

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में DMK नेता K N नेहरू तिरुचिरापल्ली (पश्चिम) से 88,235 वोटों के साथ चुनाव जीत गए हैं. इसके साथ ही TVK के नेता सेंगोट्टैयन गोबिचेट्टीपालयम विधानसभा क्षेत्र से 16,620 वोटों के अंतर से चुनाव जीते हैं.

---विज्ञापन---

17:04 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: हम इस जीत को करूर घटना को समर्पित करते हैं- TVK नेता

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु चुनावों में TVK के सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने पर, पार्टी नेता अधव अर्जुन ने कहा, ‘हम इस जीत को करूर घटना को समर्पित करते हैं. ‘वोट के बदले कैश’ की प्रथा अब खत्म हो गई है. तमिलनाडु की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है. जनता ने DMK को सत्ता से बाहर कर दिया है.’

16:10 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु की जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है- AICC प्रभारी

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु के लिए AICC प्रभारी गिरीश चोडनकर ने कहा, ‘तमिलनाडु की जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है. खासकर युवा और महिलाएं TVK की तरफ झुकी हैं, और यही वजह है कि TVK को इतने बड़े पैमाने पर वोट मिल रहे हैं. मैंने पहले ही हमारे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल जी, और संगठन के महासचिव वेणुगोपाल जी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. तमिलनाडु में आगे क्या करना है, इस पर वे सभी मिलकर फैसला लेंगे.’

---विज्ञापन---

16:07 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: CM एम.के. स्टालिन कोलाथुर सीट से पीछे

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन इस समय कोलाथुर विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं.

भारत निर्वाचन आयोग के रुझानों के अनुसार, हाल ही में गठित ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (TVK) के वी.एस. बाबू इस सीट पर 7,731 से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं.

16:05 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: विजय की TVK 101 सीटों पर आगे

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणाम आ रहे हैं. अभिनेता से राजनेता बने विजय की TVK 101 सीटों पर आगे चल रही है. डीएमके 57 सीटों पर दूसरे स्थान पर है. एआईडीएमके 50 सीटों पर आगे चल रही है. ये आंकड़े चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 3:37 बजे तक के हैं.

---विज्ञापन---

15:53 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK की जीत पर प्रवक्ता नांजिल संपत का बयान

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK के प्रवक्ता नांजिल संपत ने पार्टी की सफलता पर कहा, ‘मुझे खुशी है कि मैंने नेता विजय के मार्गदर्शन में अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपने कर्तव्य को सफलतापूर्वक पूरा किया है. मेरे लिए बस इतना ही काफी है.’

15:20 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: विजय की पार्टी टीवीके को 110 सीटों पर बढ़त

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: चुनाव आयोग के रुझानों में पहली बार चुनाव लड़ने वाली एक्टर विजय की पार्टी टीवीके को 110 सीटें मिलती दिख रही हैं. सत्ताधारी डीएमके को बड़ा झटका लगा है. उसके कई मंत्री पीछे चल रहे हैं. सीएम स्टालिन खुद पीछे हैं. डीएमके 50 सीटों पर आगे है. ADMK 56 सीटों से आगे है.

---विज्ञापन---

14:02 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: मुख्यमंत्री स्टालिन समेत 15 मंत्री पीछे

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: मुख्यमंत्री स्टालिन समेत डीएमके के 15 मंत्री तीसरे दौर की मतगणना के बाद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से पीछे हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार स्टालिन कोलाथुर सीट पर 2,277 वोटों से पीछे हैं. इसी तरह उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी में 1,244 वोटों से पीछे हैं. डीएमके महासचिव और वरिष्ठ मंत्री दुरई मुरुगन भी काटपाडी विधानसभा क्षेत्र में 2,293 मतों से पीछे हैं. इसी तरह पी गीता जीवन (थुथुक्कुडी), मा सुब्रमण्यम (सैदापेट), ई वी वेलु (तिरुवनमलाई), पी के शेखरबाबू (हार्बर), टी एम अनबरसन (अलांधुर), के एन नेहरू (त्रिची पश्चिम), गोवी चेझियान (थिरुविदाईमारुदुर), नज़र (अवदी), मथिवेंथन (रासीपुरम), टी आर बी राजा (मनारगुडी), केकेएसएसआर रामचंद्रन और त्रिचुली में थंगम थेनारासु पीछे हैं.

13:59 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में हर कोई उनसे सबसे बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहा- TVK प्रमुख के चचेरे भाई

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK के बारे में, जो इस समय राज्य की कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर आगे चल रही है, TVK प्रमुख विजय के चचेरे भाई ने कहा, ‘वह एक युवा और ऊर्जावान व्यक्ति हैं और तमिलनाडु में हर कोई उनसे सबसे बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहा है; और हमें पूरा विश्वास है कि वह सबसे बेहतर काम कर सकते हैं… अपने पिछले भाषण में, उन्होंने कहा था कि लोग मुझ पर बहुत ज़्यादा भरोसा करते हैं… चुनाव से पहले वह जो कुछ भी कहते हैं, वह निश्चित रूप से उसे पूरा करते हैं… यह एक बहुत बड़ी जीत है.’

---विज्ञापन---

13:54 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: 'मैं बहुत खुश हूँ- TVK प्रमुख की मां

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK प्रमुख विजय की मां शोभा चंद्रशेखर ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं,’ क्योंकि पार्टी इस समय राज्य की कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर आगे चल रही है.

उनके पिता, SA चंद्रशेखर ने कहा, ‘वह सिर्फ उसकी माँ ही नहीं हैं. वह विजय की सबसे पहली प्रशंसक हैं. वह बहुत खुश हैं…’

13:48 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: वह बंगाल में बड़ा बदलाव लाएंगे- TVK प्रमुख के पिता

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK, जो राज्य की कुल 234 सीटों में से फिलहाल 110 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, उसके प्रमुख विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने कहा, ‘निश्चित रूप से, वह तमिलनाडु में एक बड़ा बदलाव लाएंगे.’

---विज्ञापन---

13:46 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK प्रमुख विजय के परिवार में खुशी की लहर

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK प्रमुख और अभिनेता विजय के परिवार में खुशी की लहर. पार्टी राज्य में लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए है. फिलहाल, वह राज्य की कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर आगे चल रही है.

13:19 (IST) 04 May 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: यह एक ऐतिहासिक जीत है, जो द्रविड़ पार्टियों की जगह ले रही है- TVK नेता

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों में TVK के आगे रहने पर TVK नेता नांजिल संपत ने कहा, ‘यह एक ऐतिहासिक जीत है. यह द्रविड़ पार्टियों की जगह ले रही है. मैंने तमिलनाडु के लोगों में इस तरह का उभार पहले कभी नहीं देखा. एक नई पार्टी के लिए इतना प्यार और समर्थन देखे हुए तो जैसे सदियां बीत गई हैं.’

---विज्ञापन---

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान पूरा हो गया था. राज्य में 85% से ज्यादा मतदान हुआ. तमिलनाडु में चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से सत्ताधारी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) और विपक्षी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIADMK) के बीच है. इसके साथ ही, कुछ नए और छोटे दल भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं. अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) पर तौर पर सबकी नजरें टिकी हैं. इस चुनावी दौड़ में शामिल अन्य पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस, नाम तमिलर काची (NTK), VCK और PMK शामिल भी हैं. हाई प्रोफाइल सीटों में सीएम स्टालिन, पलानीस्वामी, पन्नीरसेल्वम और पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन की सीटें शामिल हैं.  

---विज्ञापन---

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के मुख्य उम्मीदवार

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, डीएमके से ओ पन्नीरसेल्वम (थेनी जिले के बोदिनायक्कनूर निर्वाचन क्षेत्रसे), बीजेपी से नैनार नागेंद्रन (तिरुनेलवेली जिले के सत्तूर निर्वाचन क्षेत्र से), VCK उम्मीदवार ज्योतिमणि (कट्टुमन्नारकोइल निर्वाचन क्षेत्र) चुनावी मैदान में हैं. इसके अलावा, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (कोलाथुर) और उदयनिधि स्टालिन (चेपॉक), AIADMK–BJP उम्मीदवार एडप्पादी पलानीस्वामी (एडप्पादी) से चुनावी मैदान में हैं. TVK पार्टी नेता विजय दो निर्वाचन क्षेत्रों पेरम्बुर और त्रिची पूर्व से चुनावी मैदान में हैं.

---विज्ञापन---

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 परिणाम

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 के चुनाव परिणामों के अनुसार, तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों के लिए चुनाव हुए थे. द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) ने चुनाव जीता, जिससे ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIADMK) का एक दशक लंबा शासन समाप्त हो गया, और एम. के. स्टालिन ने तमिलनाडु के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

---विज्ञापन---

तमिलनाडु में कितने वोटर्स?

तमिलनाडु में इस बार कुल 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता मैदान में हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस बार रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया. कुल मतदान 84.69 प्रतिशत दर्ज किया गया. वोटिंग प्रतिशत के लिहाज से यह तमिलनाडु के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा मतदान माना जा रहा है. जानिए तमिलनाडु चुनाव से जुड़ा पल-पल का अपडेट.

---विज्ञापन---