Swapnshastra: सपने में दिखें ये 10 चीजें अगर तो, समझ जाएं आपके अच्छे दिन आने वाले हैं !

Swapnshastra: हर इंसान कभी न कभी सोते हुए सपने अवश्य देखता है। कभी-कभी तो इंसानों को ऐसे डरावने सपने दिख जाते हैं जो उसे मानसिक रूप से कमजोर भी कर देते हैं। हर कोई सपने देखने के बाद उसके अर्थ को जानना चाहता है। इस लेख में आपको ऐसे 10 सपने के बारे में बताएंगे जो जीवन में खुशहाली आने का संकेत देता है।

swapnshastr
विज्ञापन

Swapnshastra: स्वप्नशास्त्र कहता है कि इंसान सोते हुए जो भी सपने देखता है, वह उसके भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में आगाह करता है। जहां कुछ सपने भविष्य में आने वाले संकटों के बारे में बतलाता है तो वहीं कुछ सपने अच्छे होने का भी संकेत देता है। आइये जानते हैं 10 ऐसे सपनों के अर्थ जो भविष्य में आने वाली खुशहाली को दर्शाते हैं।

1.अंक का दिखना 

सपने में किसी अंक यानि संख्या देखना शुभ माना जाता है।  सपने में अंक दिखने का अर्थ होता है कि उस तिथि को आपका रुका हुआ काम बन जायेगा या फिर आपकी लॉटरी लग सकती है। हालांकि सपने में अगर कोई अंक काले रंग का दिखाई देता है तो उसे अशुभ माना जाता है।

विज्ञापन

2.गले लगना 

स्वपनशास्त्र के अनुसार सपने में अगर आप किसी स्त्री के गले लगते हो तो वह यह दर्शाता है कि  आपको काम सुख प्राप्त होगा। यदि गले लगने वाला पुरुष है तो शत्रु पक्ष आप पर आक्रमण कर सकता है।

3.कटे हुए अंग का दिखना

सपने में अगर आपको किसी भी मनुष्य अथवा जीव के कटे हुए अंग दिखाई पड़ते हैं तो इसका अर्थ है आपका स्वास्थ्य बेहतर होने वाला है।

4.अंगदान 

सपने में अगर आप अपने शरीर का कोई अंग काटकर दान करते हैं तो  इसका अर्थ है आपका भविष्य उज्जवल होने वाला है।

विज्ञापन

5.अग्नि को देखना 

स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में अग्नि को धधकते देखना शत्रु पर विजय पाने का संकेत माना जाता है। जबकि अग्नि को खाते हुए देखना आर्थिक हानि का संकेत माना जाता है।

विज्ञापन

6.अंगूर का दिखना 

स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में अंगूर खाना, अंगूर के गुच्छे देखना लम्बे समय तक स्वस्थ रहने का संकेत है।

7.अंडकोश दिखना 

सपने में अपने या किसी और के अंडकोश देखने का अर्थ है कि आप निकट भविष्य में कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

8.अंडे का दिखना 

स्वप्नशास्त्र कहता है कि सपने में अंडा या अंडे को खाते हुए दिखना घर में बच्चे आने की संभावना को प्रबल करता है।

विज्ञापन

9.अंत्येष्टि होते हुए दिखना 

सपने में अगर किसी की अंत्येष्टि या क्रिया-कर्म  होते हुए दिखता है तो यह परिवार में अनायास कोई मांगलिक कार्य होने की सूचना देता है।

10.अंधा दिखना 

सपने में अगर आप खुद को अंधा देखते हैं या किसी अंधे को देखते हैं तो इसका अर्थ है आपका संकट जल्द ही दूर होने वाला है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ