Skin Care Tips: मुंहासे एक आम समस्या है, जो किसी को भी परेशान कर सकता है। लेकिन इसके कारण आपका चेहरा बुरी तरह से खराब हो सकता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि हार्मोनल उतार-चढ़ाव, जेनेटिक्स, तनाव, खराब त्वचा देखभाल दिनचर्या और नेचर का प्रभाव शामिल हैं। मुंहासे को लेकर लोगों के बीच कई तरह के मिथ भी फैले हुए हैं, जिन्हें लोग सही समझकर मान भी लेते हैं। वहीं, कई बार इस मिथ के कारण समस्या और भी बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर डर्मालॉजी केयर की प्रोडक्ट की उपाध्यक्ष सुश्री ललिता आर्य किन-किन मिथकों का खंडन करती हैं…
मिथक- मुंहासे केवल किशोरों की समस्या है
तथ्य- लोगों का मानना है कि किशोरावस्था में ही मुंहासे त्वचा जुड़ी समस्या होते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि मुंहासे किसी भी उम्र में हार्मोन के उतार-चढ़ाव के कारण होते हैं। वयस्कों में मुंहासे काफी आम हैं, जो अक्सर तनाव, हार्मोन में बदलाव और खराब लाइफ स्टाइल के कारण हो सकता है।
ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर से जानें क्या खाएं, क्या नहीं?
मिथक- धूप में रहने से मुंहासे ठीक हो जाते हैं
तथ्य- भले ही सूरज की रोशनी पिंपल्स को कम करने में मदद करती है, लेकिन त्वचा को होने वाले नुकसान से हाइपरपिग्मेंटेशन और समय से पहले बुढ़ापा आ सकता है। ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाने से त्वचा की सुरक्षा और भी बढ़ सकती है।
मिथक- मेकअप से मुंहासे होते हैं
तथ्य- मेकअप, खास तौर पर नॉन-कॉमेडोजेनिक और ऑयल-फ्री उत्पाद पोर्स को बंद नहीं करते या मुहांसे नहीं पैदा करते है। हालांकि, सोने से पहले मेकअप को ठीक से न हटाने से मुंहासे हो सकते हैं।
स्किन को साफ रखने के तरीके
नियमित त्वचा देखभाल- अपने चेहरे को सॉफ्ट क्लींजर से धोएं, तेल रहित मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें और हर दिन सनस्क्रीन और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर लगाएं।
हेल्दी डाइट- कई तरह के फलों और सब्जियों और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर डाइट लेने से त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें- बेटाइम नींद आना इस बीमारी के संकेत, आजमाएं ये 5 टिप्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
12 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
12 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
13 hrs agoमकान मालिक नहीं दे रहा सिक्योरिटी डिपॉजिट? कहां करें शिकायत? जानें
13 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
15 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
15 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
16 hrs ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
17 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
17 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines