Shani Margi 2025 Rashifal: वक्री शनि कब होंगे मार्गी, जानिए दिन, समय और आपकी राशि पर असर

Shani Margi 2025 Rashifal: कर्मफल के स्वामी शनि 13 जुलाई, 2025 से वक्री हैं। अब वे 28 नवम्बर 2025 को मार्गी होंगे, जिससे जीवन में स्थिरता और कर्मों का फल स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगेगा। आइए जानते हैं, वक्री शनि के मार्गी होने का किस राशि पर क्या-क्या असर होंगे?

shani-margi-2025-rashifal
विज्ञापन

Shani Margi 2025 Rashifal: शनि देव इस समय वक्री यानी उल्टी चाल में चल रहे हैं, जिसका असर लोगों के जीवन, विशेषकर कर्मों के फल पर पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि 13 जुलाई 2025, रविवार को सुबह 9:36 बजे वक्री हुए थे और वे फिर से 28 नवम्बर 2025, शुक्रवार को सुबह 9:20 बजे से सीधी चाल यानी मार्गी होंगे। इस दौरान कुल 138 दिन तक शनि वक्री रहेंगे। आपको बता दें, शनि के मार्गी होते ही जीवन में स्थिरता, स्पष्टता और कर्मों का सीधा फल दिखने लगता है।

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन के अनुसार, शनि कर्म, अनुशासन और न्याय के ग्रह हैं, इसलिए उनकी चाल में बदलाव व्यक्ति जीवन में जिम्मेदारियों, कठिनाइयों और उनके समाधान से जुड़ा होता है। आइए जानते हैं, वक्री शनि के मार्गी होने का किस राशि पर क्या-क्या असर होंगे?

विज्ञापन

मेष राशि

करियर में रुके हुए काम अब गति पकड़ेंगे। जो संघर्ष चल रहा था, उसमें राहत मिलेगी। ध्यान रहे, ग़लतियों से सीखा हुआ सबक अब लागू करना होगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। आलस्य से बच कर रहने से अधिक लाभ होगा।

वृषभ राशि

शिक्षा, उच्च अध्ययन या विदेश से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। कानून या कागज़ी कामों में लाभ मिलेगा। वक्री शनि के कारण मानसिक उलझन थी, अब स्पष्टता आएगी। कारोबारी यात्रा और नए कान्ट्रैक्ट से लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि

आर्थिक मामलों, कर्ज या निवेश में सुधार आएगा। पुराने टैक्स, बीमा या उत्तराधिकार से जुड़े मामलों में समाधान मिलेगा। लेकिन आर्थिक फैसलों में सतर्कता बरतें।

विज्ञापन

कर्क राशि

वैवाहिक जीवन और साझेदारी से जुड़े रिश्तों में सुधार आएगा। रिश्तों की परीक्षा पूरी हो चुकी है, अब सामंजस्य का समय है। संवाद में स्पष्टता और धैर्य बनाए रखें।

सिंह राशि

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं कम होंगी। कार्यस्थल पर दबाव कम होगा और प्रयासों का फल मिलने लगेगा। नियमित दिनचर्या अपनाएं और दूसरों से व्यर्थ विवाद से बचें।

विज्ञापन

कन्या राशि

प्रेम संबंधों में सुधार, बच्चों से जुड़ी चिंता में राहत मिलेगी। रचनात्मक कार्यों और हॉबी से लाभ होगा। भावनाओं में बहने के बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें।

विज्ञापन

तुला राशि

पारिवारिक जीवन में स्थिरता आएगी। घर से जुड़ी ज़िम्मेदारियाँ अब संभलने लगेंगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में गति आ सकती है। बुजुर्गों का सम्मान करें और घर में शांति बनाए रखें।

वृश्चिक राशि

संचार, रिश्ते और छोटे सफर से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे। विचारों को स्पष्टता से व्यक्त करें, ग़लतफहमियों से बचें।

विज्ञापन

धनु राशि

आर्थिक स्थिति में सुधार, रुके हुए पैसे मिलने के योग हैं। पारिवारिक संपत्ति से भी लाभ संभव है। व्यर्थ खर्च से बचें और धन का विवेकपूर्ण प्रयोग करें।

मकर राशि

यह शनि की अपनी राशि है। आत्मविश्वास बढ़ेगा, अधूरे काम पूरे होंगे। जीवन में स्थिरता और स्पष्ट दिशा मिलेगी। मेहनत जारी रखें, सफलता आपके करीब है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

मानसिक शांति मिलेगी, अंदरूनी उथल-पुथल कम होगी। आध्यात्मिक रुझान बढ़ सकता है। पुराने कर्मों का फल अब दिखने लगेगा। ध्यान-योग से लाभ मिलेगा, नकारात्मकता से दूरी बनाकर रखेन से लाभ होगा।

मीन राशि

सामाजिक दायरा बढ़ेगा, मित्रों और नेटवर्किंग से लाभ होगा। लंबे समय से जो योजनाएं अटकी थीं, उन्हें गति मिलेगी। टीम वर्क में सफलता मिलेगी, अहंकार से बचें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ