Career Growth Vastu Tips: जीवन में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि सही दिशा में काम करना भी बेहद ज़रूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे कार्यस्थल की दिशा, वातावरण और ऊर्जा हमारे आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और तरक्की पर गहरा प्रभाव डालती है। अगर ऑफिस या घर का वर्किंग स्पेस वास्तु दोषों से ग्रसित हो, तो तरक्की में बाधाएं आ सकती हैं।
वर्किंग स्पेस की दिशा और आकार
वास्तु के अनुसार, कार्यस्थल या ऑफिस का स्थान चौकोर या आयताकार होना चाहिए। गोल या अजीब आकार के ऑफिस में ऊर्जा का संतुलन बिगड़ता है। यदि जगह का आकार बदलना संभव न हो, तो टेबल के नीचे चौकोर आकार की मेट बिछाना एक प्रभावी उपाय है। साथ ही, चौकोर टेबल पर काम करना शुभ माना गया है।
साफ-सफाई और ऊर्जा संतुलन
कार्यक्षेत्र में नियमित साफ-सफाई बेहद जरूरी है। नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर पोंछा लगाएं। इससे न केवल ताजगी बनी रहती है, बल्कि मानसिक स्पष्टता भी बढ़ती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।