राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक युवक ने 9 साल की भांजी के साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी हत्या कर दी है। आरोपी ने शव को एक संदूक में छिपा दिया। इसके बाद अपनी बहन और जीजा के साथ गम में शरीक हुआ और खूब रोया। जब पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर आरोपी मामा तक पहुंची तो पहले उसे गुनाह करने से ही इनकार कर दिया। जब पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जब पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया तो परिजनों के साथ अन्य लोग भी हैरान रह गए।
आरोपी 2 दिनों तक बच्ची को खोजने का करता रहा नाटक
जानकारी के मुताबिक, हनुमानगढ़ के एक मोहल्ले से जन्माष्टमी की शाम 9 साल की बच्ची रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। परिजनों और पुलिस ने बच्ची की गहन तलाश शुरू की, जिसमें आरोपी छोटू दास भी शामिल था। 2 दिनों तक वह परिवार और पुलिस के साथ बच्ची को खोजने का नाटक करता रहा। आरोपी परिजनों के साथ मोहल्ले में हर जगह बच्ची को ढूंढता-फिरता रहा। साथ ही बहन और जीजा को से कहता रहा कि बच्ची जल्दी मिल जाएगी। हम सभी उसे जल्दी ढूंढ लेंगे। परिजनों और मोहल्ले के लोगों को भी आरोपी मामा की ऐसी हरकत का यकीन नहीं था।
ये भी पढ़ें: मनीषा मौत मामले में मचा बवाल, गांव में धरना शुरू, परिजनों ने की CBI जांच की मांग
बदबू आने पर संदूक में मिला शव
मंगलवार शाम उसके घर से तेज बदबू आने की शिकायत पर पुलिस ने तलाशी ली तो एक संदूक में बोरे में लिपटा बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, छोटू दास ने बच्ची की हत्या कर शव संदूक में छिपा दिया था। जब पुलिस ने घटना का खुलासा किया तो परिजन के साथ अन्य लोग भी हैरान रह गए।
ये भी पढ़ें: 17 साल जेल की सजा काटकर बाहर आया अपराधी, फिर किया वही गुनाह, पुलिस ने दबोचा
हैवानियत के बाद भांजी का दबाया गला
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आरोपी मामा छोटू दास ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसने पहले अपनी 9 साल की भांजी किे साथ हैवानियत की। इसके बाद आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को डर था कि उसकी भांजी घटना के बारे में सब को बता देगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
संबंधित खबरें
कल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
1 hr agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
3 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
4 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
4 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
4 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
6 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines