मनीषा मौत मामले में मचा बवाल, गांव में धरना शुरू, परिजनों ने की CBI जांच की मांग

हरियाण मनीषा की मौत के मामले में बवाल मचा हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों ने गांव में ही धरना शुरू कर दिया है। परिजनों और ग्रामीणों ने सरकार से CBI जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि स्थानीय पुलिस की जांच पर उन्हें भरोसा नहीं है।

Manisha Case, Haryana News, Bhiwani News, Haryana Police, Bhiwani Police, Charkhi Dadri, CBI, News 24, मनीषा केस, हरियाणा समाचार, भिवानी समाचार, हरियाणा पुलिस, भिवानी पुलिस, चरखी दादरी, सीबीआई, न्यूज 24

मनीषा केस

हरियाणा में प्ले स्कूल टीचर मनीषा केस में परिजनों और ग्रामीणों ने बड़ी मांग की है। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी हालत में शव का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। परिजनों का कहना है कि सरकार और पुलिस पर से उनका विश्वास उठ गया है। वह अब CBI जांच की मांग कर रहे हैं। CBI ही इस मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए इंसाफ कर सकती है। ग्रामीणों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन को बुधवार शाम तक अल्टीमेटम दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि परिजनों ने शव का फिर से पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है।

विज्ञापन

जिलों की सीमाओं को किया सील

भिवानी जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव के सरकारी स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी है। अब गांव का सरकारी स्कूल 21 अगस्त के बाद ही खुल सकेगा। वहीं भिवानी व चरखी दादरी दोनों जिलों में मंगलवार सुबह 11 बजे से 21 अगस्त सुबह 11 बजे तक इंटरनेट बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पड़ोसी जिलों से पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस ने जिले की सीमाएं सील कर दी हैं। पुलिस आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने गांव का रास्ता किया बंद

वहीं ग्रामीणों ने ढाणी लक्ष्मण गांव की ओर जाने वाले रास्तों पर ग्रामीणों ने पत्थर और पेड़ों की कटी हुई टहनियां रख दी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। मृतक का शव फिलहाल भिवानी के अस्पताल में रखा है। ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। मनीषा के परिजनों और ग्रामीणों ने साफ कहा है कि प्रशासन और सरकार को उनकी मांगों को मंजूर करना होगा। हम सभी मनीषा के साथ हुए गलत का खुलासा चाहते हैं। हम इंसाफ चाहते हैं। जब तक इंसाफ नहीं मिल जाता है तो मनीषा के शव का दाह संस्कार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

2 मांगों पर बनी सहमति

किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी भी गांव के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि 2 मांगों में से एक पर सहमति बन गई है। इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए, लोगों का सरकार और पुलिस से विश्वास उठ चुका है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम अब दिल्ली एम्स में समिति के दो लोगों की मौजूदगी में होना चाहिए। अगर दोनों मांगें पूरी नहीं हुईं तो 21 अगस्त को हरियाणा के हर गांव में विरोध प्रदर्शन होंगे। अगर उसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो समिति अगला फैसला लेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ