भांजी की हत्या के बाद मामा ने की ऐसी एक्टिंग, खुलासा होने पर हैरान रह गए परिजन

हनुमानगढ़ में एक युवक ने 9 साल की भांजी के साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी हत्या कर दी है। जब पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जब पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया तो परिजनों के साथ अन्य लोग भी हैरान रह गए।

Rajasthan Police, Hanumangarh Police, Rajasthan News, राजस्थान पुलिस, हनुमानगढ़ पुलिस, राजस्थान समाचार

हनुमानगढ़ पुलिस का खुलासा।

राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक युवक ने 9 साल की भांजी के साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी हत्या कर दी है। आरोपी ने शव को एक संदूक में छिपा दिया। इसके बाद अपनी बहन और जीजा के साथ गम में शरीक हुआ और खूब रोया। जब पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर आरोपी मामा तक पहुंची तो पहले उसे गुनाह करने से ही इनकार कर दिया। जब पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जब पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया तो परिजनों के साथ अन्य लोग भी हैरान रह गए।

आरोपी 2 दिनों तक बच्ची को खोजने का करता रहा नाटक

जानकारी के मुताबिक, हनुमानगढ़ के एक मोहल्ले से जन्माष्टमी की शाम 9 साल की बच्ची रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। परिजनों और पुलिस ने बच्ची की गहन तलाश शुरू की, जिसमें आरोपी छोटू दास भी शामिल था। 2 दिनों तक वह परिवार और पुलिस के साथ बच्ची को खोजने का नाटक करता रहा। आरोपी परिजनों के साथ मोहल्ले में हर जगह बच्ची को ढूंढता-फिरता रहा। साथ ही बहन और जीजा को से कहता रहा कि बच्ची जल्दी मिल जाएगी। हम सभी उसे जल्दी ढूंढ लेंगे। परिजनों और मोहल्ले के लोगों को भी आरोपी मामा की ऐसी हरकत का यकीन नहीं था।

बदबू आने पर संदूक में मिला शव

मंगलवार शाम उसके घर से तेज बदबू आने की शिकायत पर पुलिस ने तलाशी ली तो एक संदूक में बोरे में लिपटा बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, छोटू दास ने बच्ची की हत्या कर शव संदूक में छिपा दिया था। जब पुलिस ने घटना का खुलासा किया तो परिजन के साथ अन्य लोग भी हैरान रह गए।

हैवानियत के बाद भांजी का दबाया गला

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आरोपी मामा छोटू दास ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसने पहले अपनी 9 साल की भांजी किे साथ हैवानियत की। इसके बाद आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को डर था कि उसकी भांजी घटना के बारे में सब को बता देगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ