चूरू: सरदार शहर विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा ने रविवार सुबह जयपुर के एसएमएस अस्पताल में अंतिम सांस ली। रविवार देर शाम विधायक भंवरलाल शर्मा का पार्थिव शरीर सरदार शहर स्थित उनके आवास पर पहुंचा तो उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गई।
पंडित भंवरलाल शर्मा का कुछ देर में सरदार शहर में अंतिम संस्कार होगा। भंवरलाल शर्मा की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए सीएम गहलोत सरदारशहर पहुंच चुके हैं। उनके साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मंत्री प्रमोद जैन भाया सहित कई कांग्रेस नेता हैं।
अभी पढ़ें – सचिन पायलट का कोटा पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत, यहां से खुली जीप में सवार होकर जाएंगे झालावाड़
बता दें कि पंडित भंवरलाल शर्मा का जन्म सरदाशहर के जैतसीसर गांव में सेवगराम और पार्वती देवी के घर 17 अप्रैल 1945 को हुआ था। महज 17 साल की अल्पायु में उन्होंने राजनीति की शुरूआत की। सबसे पहले वर्ष 1962 में जैतसीसर ग्राम पंचायत के सरपंच बने। 1982 तक सरपंच रहने के बाद सरदारशहर पंचायत समिति के प्रधान चुने गए। 1985 में लोकदल से पहला राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ा और जीतकर पहली बार विधायक बने।
पंडित भंवरलाल शर्मा ने एमएलए बनने के बाद जनता दल पार्टी जॉइन की। 1990 में दूसरी बार विधायक बनने में सफल रहे। तब उन्हें पहली बार इंदिरा गांधी नहर परियोजना में मंत्री बनाया। वर्ष 1996 में उपचुनाव जीतकर तीसरी बार विधायक बने। फिर 1998, 2003, 2013 और 2018 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीतकर एमएलए रहे। राजस्थान सरकार में केबिनेट मंत्री और विधानसभा में उप मुख्य सचेतक जैसे बड़े पदों पर भी रहे।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अदाणी सीमेंट का नवरात्रि पर मां दुर्गा को 15000 बोरियों से एरियल ट्रिब्यूट
54 mins agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
23 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines