Rahul Gandhi In US: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने ओडिशा ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने जब केंद्र में कांग्रेस सत्ता में थी, तब इसी तरह की ट्रेन त्रासदी हुई थी। उस वक्त के रेल मंत्री ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया था। तब कांग्रेस ने यह नहीं कहा था कि ट्रेन अंग्रेजों के कारण हादसे का शिकार हुई है। लेकिन भाजपा की आदत है कि वह अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करती है और सवाल पूछने पर दोष कांग्रेस पर मढ़ देती है।
राहुल गांधी ने कहा, ‘आप उनसे (भाजपा) कुछ भी पूछिए, वे पीछे मुड़कर देखेंगे और दोष मढ़ देंगे। उनसे पूछें कि ओडिशा ट्रेन दुर्घटना कैसे हुई। वे बात करेंगे कि कांग्रेस ने 50 साल पहले क्या किया था। भाजपा की पहली प्रतिक्रिया पीछे देखने वाली होती है।’
राहुल ने मांगा रेल मंत्री का इस्तीफा
इससे पहले रविवार को राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से तुरंत इस्तीफा मांगना चाहिए। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘270+ मौतों के बाद भी कोई जवाबदेही नहीं है।’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी ओडिशा में ट्रिपल ट्रेन त्रासदी के मद्देनजर रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि रेल मंत्री के बार-बार कहने के बाद ऐसी घटना कैसे हो सकती है कि सिस्टम फुलप्रूफ है और कभी कोई गंभीर दुर्घटना नहीं हो सकती। वह (अश्विनी वैष्णव) एक ओडिशा कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी जहां यह त्रासदी हुई थी। इसी तरह की दुर्घटना के मद्देनजर लाल बहादुर शास्त्री के रेल मंत्री के पद से इस्तीफा देने की मिसाल दी जाती है।
ट्रेन हादसे में 275 लोगों की मौत
ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे में 275 लोगों की मौत हुई है। 11 सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें से 800 लोगों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। दरअसल, करीब 1500 यात्रियों को लेकर चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस शुक्रवार रात ओडिशा में बालासोर जिले के बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। इसके बाद डिरेल हो गई। कोरोमंडल के डिब्बे साइड के ट्रैक पर जा गिरे। तभी यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस आ गई और भीषण टक्कर हो गई। सबसे अधिक नुकसान कोरोमंडल ट्रेन को हुआ है।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi In US: एक तरफ गांधी, दूसरी ओर गोडसे, न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों से बोले राहुल गांधी
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
1 hr agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 hr agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
3 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
4 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
5 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
6 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
7 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines