बस्तीः उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में मुख्यमंत्री योगी के गोरखपुर कार्यालय के तैनात ओएसडी मोतीलाल सिंह की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने उनकी मौत पर दुख जताया है।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर कैंप कार्यालय के ओएसडी (जन सुनवाई अधिकारी) मोती लाल सिंह अपनी पत्नी और चालक के साथ किसी काम से लखनऊ जा रहे थे। तभी हाईवे पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खजौला के पास उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी नीलगाय सामने आने के बाद अनियंत्रित हो गई। चालक ने काफी कोशिश की, लेकिन वह संभल नहीं पाया और गाड़ी सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसा देर रात करीब एक बजे हुआ।
अधिकारी और पुलिस मौके की ओर दौड़े
वहीं सूचना पर थाना पुलिस समेत प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने ओएसडी मोतीलाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी और चालक को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। हालत बिगड़ने पर दोनों को हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया है। सूचना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उनकी आत्माशांति के लिए प्रार्थना की। वहीं हादसे के बाद सीएम योगी ने ट्वीट किया। लिखा, ‘CM श्री @myogiadityanath जी महाराज ने मा. मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, गोरखपुर के श्री मोती लाल सिंह जी के सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन पर शोक प्रकट किया है। महाराज जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। ॐ शांति!’
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
48 mins ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
1 hr ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
15 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
18 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
21 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 day agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
1 day agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
1 day agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
1 day agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines