ODI World Cup 2023 NED vs SL: विश्व कप 2023 में आज डबल धमाल होने जा रहा है। जी हां आज दर्शकों को दो मैच देखने को मिलेंगे। पहला मैच नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। तो वहीं दूसरे मैच में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम आमने-सामने होगी। बता दें, श्रींलका की टीम इस विश्व कप में अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है उसको अपने तीनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि, नीदरलैंड ने तीन मैचों में से एक में जीत हासिल की है और वो भी बड़ी जीत।
10:30 बजे शुरू होगा नीदरलैंड बनाम श्रीलंका मैच
बता दें, पहला मैच नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मैच सुबह 10:30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुरू होगा। नीदरलैंड अपना पिछला मैच साउथ अफ्रीका के साथ जीतकर फिलहाल जोश से भरी हुई है। तो वहीं श्रीलंका विश्व कप 2023 में अपनी जीत के लिए तरस रही है। श्रीलंका टीम अपने खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है टीम के कप्तान शनाका भी चोट के चलते इस विश्व कप से बाहर हो गए हैं। इस मैच में भी कुसल मेंडिस कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। श्रीलंका की गेंदबाजी इस वक्त चिंता का विषय बनी हुई है। खासकर टीम के स्पिनर्स बिलकुल निराश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- AUS vs PAK: 1.1 ओवर तक बिना DRS के चलता रहा मैच, सामने आई वजह
वहीं दूसरी तरफ नीदरलैंड की बात करें तो पिछले मैच में जिस तरह से इस टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया वो काबिले तारीफ है। इस मैच में नीदरलैंड हर मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन करती दिखी। खासकर स्पिन गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। आज एक बार फिर टीम अपने उसी अंदाज से मैदान में उतरेगी।
बात अगर लखनऊ की पिच की करें तो, पिछले मैच में यहां साउथ अफ्रीका ने 311 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। वैसे तो यहां की पिच को धीमा माना जाता है लेकिन विश्व कप के लिए इस पिच को खासतौर पर तैयार किया गया है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद देखने को मिलती है तो वहीं बल्लेबाज भी यहां जमकर रन बनाते है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है
श्रीलंका टीम : कुसल मेंडिस (कप्तान, विकेटकीपर), कुसल परेरा, पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका और लाहिरु कुमारा।
नीदरलैंड टीम : स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान, विकेटकीपर), मैक्स ओ’डाउड, विक्रमजीत सिंह, बास डे लीडे, कॉलिन एकरमैन, तेजा निदमनुरु, सायब्रांड एंगलब्रेक्ट, रूलोफ वान डर मेर्व, लॉगन वान बीक, पॉल वान मीकरन और आर्यन दत्त।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
54 mins agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
5 hrs ago27 अक्टूबर को लगेगा EPFO का स्पेशल कैंप, ऑन-द-स्पॉट सुलझेंगी PF की शिकायतें
5 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
6 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
7 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
8 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
9 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
9 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines