Nobel Prize 2023: नोबल पुरस्कारों के क्रम में साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया गया है। 2023 का नोबेल पुरस्कार नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को दिया गया है। फॉसे को उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए यह सम्मान दिया गया है। साल 2022 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रेंच लेखिका एनी अर्नो (Annie Ernaux) को दिया गया था। वे एक फ्रांसीसी लेखक और साहित्य की प्रोफेसर हैं।
रसायन विज्ञान के क्षेत्र में इन्हें मिला नोबाल पुरस्कार
रसायन विज्ञान के क्षेत्र में साल 2023 के लिए नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मौंगी जी. बावेंडी, कोलंबिया विश्वविद्यालय के लुईस ई. ब्रूस और नैनोक्रिस्टल टेक्नोलॉजी में काम करने वाले एलेक्सी आई. एकिमोव को मिला है। यह पुरस्कार ‘क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के योगदान के लिए दिया गया है।
यह भी पढ़ें : कोर्ट में पेश हुए AAP सांसद संजय सिंह, ED ने मांगी 10 दिन की रिमांड, थोड़ी देर में आएगा फैसला
इनको मिला चिकित्सा का नोबेल
इससे पहले सोमवार को फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र के लिए इस सम्मान के विजेताओं के नाम घोषित किए गए थे। इस साल कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को चिकित्सा का नोबेल दिया गया है। इनको न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए यह सम्मान दिया गया है।
भौतिकी का नोबेल किनको मिला
मंगलवार को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का एलान किया गया। साल 2023 का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज और एनी एल’हुलियर को दिया गया। इलेक्ट्रॉन्स पर अध्ययन के लिए यह सम्मान इनको दिया गया है।
कितनी मिलती है नोबल पुरस्कार में राशि
पुरस्कारों में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी एक मिलियन अमेरिकी डॉलर या दस लाख डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है। धनराशि अवॉर्ड के संस्थापक और स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी हुई वसीयत से आती है।
यह भी पढ़ें : Nobel Prize 2023: पियरे एगोस्टिनी, फ़ेरेन्क क्रॉस्ज़ और ऐनी एल’हुइलियर को भौतिकी में नोबेल पुरस्कार
संबंधित खबरें
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
1 hr agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
1 hr agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
2 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
4 hrs agoअदाणी सीमेंट का नवरात्रि पर मां दुर्गा को 15000 बोरियों से एरियल ट्रिब्यूट
5 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines