रायपुर: मुंगेली जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राज्य शासन के निर्देशानुसार गत 01 जून से 21 जून तक किया गया। जिसमें विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण खिलाड़ियों को दिया गया। जिसका समापन आज नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
वरिष्ठ खेल अधिकारी ने बताया कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण के तहत जिला मुख्यालय स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में क्रिकेट, फुटबॉल, ताईक्वांडो, व्हालीबाल, मलखम खेल, जिला मुख्यालय के दाउपारा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में व्हालीबॉल, विकासखण्ड पथरिया के शा.उ.मा.वि. पड़ियाईन में तीरंदाजी, विकासखण्ड लोरमी के शा.उ.मा.वि. डोंगरिया में टेबल टेनिस, शा.उ.मा.वि. गोड़खाम्ही में बॉक्सिंग, विकासखण्ड मुंगेली के शा.उ.मा.वि. दशरंगपुर में तलवारबाजी, शा.पू.मा.शा. गीधा में कबड्डी खेल का प्रशिक्षण दिया गया। जिसका स्थानीय स्तर पर संबंधित प्रशिक्षण केन्द्रों में ही समापन किया गया तथा जिला मुख्यालय में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का आज आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में समापन किया गया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 01-01 बालक व 01-01 बालिकाओं को ट्रैकसूट व प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिसमें कराते में अंश सोनी एवं वेदा सिंह निषाद, तलवारबाजी में प्रभात बघेल एवं पूर्वा खरे, कबड्डी में तुषार यादव एवं खुशबू निषाद, व्हालीबाल में सुजल मसीह एवं आरती ठाकुर, ताईक्वांडों में रवि सोनवानी एवं मोनिका दिवाकर, फुटबाल में संचित केरकेट्टा एवं शियोना मसीह, क्रिकेट में श्रीसंत एवं देवकी यादव, मलखम में धनमंत्री खाण्डे एवं पूजा बंजारा, तीरंदाजी में रितेश साहू एवं खिलेश्वरी साहू, टेबल टेनिस में अंकुश एवं निधि तथा बाक्सिंग में संजय और हंसिनी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में नहीं मिला खरीदार, तनीषा सिंह ने 38 गेंदों में जड़ा शतक
13 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
14 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
16 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
18 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
19 hrs agoबिहार JDU में सियासी घमासान, ललन सिंह पर नीरज का बड़ा बयान
19 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
20 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
21 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
23 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines