Lucknow Super Giants Probable Playing 11: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. इस बार लखनऊ की टीम काफी मजबूत है. टीम में मोहम्मद शमी और एडेन मार्करम जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो पल भर में मैच पलटने का दम रखते हैं. आगामी सीजन में कप्तान ऋषभ पंत कैसी प्लेइंग 11 लेकर उतरने वाले हैं? आइए जानते हैं.
इन बल्लेबाजों को मिल सकता है मौका
सलामी बल्लेबाज के तौर पर मिचेल मार्श और निकोलस पूरन को मौका मिलने की उम्मीद है. दोनों खिलाड़ियों ने एलएसजी के लिए पिछले सीजन कमाल का प्रदर्शन किया था. इसके अलावा नंबर 3 पर कप्तान ऋषभ पंत खुद बल्लेबाजी करने के लिए उतर सकते हैं, जबकि 4 नंबर पर निकोलस पूरन अपना जलवा बिखेर सकते हैं. लोअर मिडिल ऑर्डर में अब्दुल समद के अलावा आयुष बदोनी और जोश इंग्लिस खेल सकते हैं.
गेंदबाजी विभाग पर एक नजर
स्पिन गेंदबाजी की कमान दिग्वेश राठी के अलावा आयुष बदोनी और एडेन मार्करम के कंधों पर होगी. जबकि तेज गेंदबाजी विभाग में इस बार मोहम्मद शमी खेलते हुए नजर आएंगे. उनके अलावा एनरिख नॉर्खिया को मौका मिलने की उम्मीद है. मयंक यादव इंजरी की समस्या की वजह से बाहर रह सकते हैं. शमी पहली बार एलएसजी का हिस्सा बने हैं. उन्होंने पिछला सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला था.
लखनऊ की संभावित प्लेइंग-11
ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, आयुश बदोनी, जोश इंग्लिस, वानिंदु हसारंगा, एनरिख नॉर्खिया, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी.
ये भी पढ़ें:- IPL Auction के दिन रिकॉर्ड दोहरा शतक जड़ने वाले अभिज्ञान कुंडू पर क्यों नहीं लगी बोली? कारण जान होगी हैरानी!
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड आईपीएल 2026 के लिए
ऋषभ पंत (कप्तान), एनरिक नॉर्खिया, जोश इंग्लिस, वानिंदु हसरंगा, अकक्षत रघुवंशी, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अब्दुल समद, एडेन मार्करम, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शीन कुलकर्णी, आवेश खान, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके, मयंक यादव, मोहम्मद शमी, मिशेल मार्श, मोहसिन खान, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद.
ये भी पढ़ें: IND vs SA 4th T20I: न बारिश न तूफान इस वजह से हुई टॉस में देरी, बड़ी वजह आई सामने
संबंधित खबरें
JNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
1 hr ago21 अक्टूबर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का आखिरी मौका, तुरंत करें ये काम
2 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जानें कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता
2 hrs agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
3 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
3 hrs agoविजयादशमी पर बंद रहेगा शेयर बाजार! सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी
3 hrs agoमरने के बाद आपके eMail, Photos और ऑनलाइन खातों का क्या होता है? जानें
22 hrs agoमूली का अचार बनाने के आसान टिप्स, जानिए रेसिपी और स्टोर करने का सही तरीका
23 hrs agoकैंसर के इलाज के लिए LIC देगा लाखों का फंड, आगे की किस्तें भी होंगी माफ
23 hrs agoदिवाली से पहले आएगी पीएम किसान योजना 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines