मोहम्मद शमी IN, मयंक यादव OUT, IPL 2026 में ऐसी हो सकती है LSG की प्लेइंग 11

Lucknow Super Giants Probable Playing 11 for IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी पूरी तैयारी कर चुकी है. टीम में कई स्टार खिलाड़ी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. लखनऊ को अपने पहले खिताब की तलाश है. ऐसे में आइए जानते हैं एलएसजी की संभावित प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.

लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 के लिए तैयार

लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 के लिए तैयार

विज्ञापन

Lucknow Super Giants Probable Playing 11: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. इस बार लखनऊ की टीम काफी मजबूत है. टीम में मोहम्मद शमी और एडेन मार्करम जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो पल भर में मैच पलटने का दम रखते हैं. आगामी सीजन में कप्तान ऋषभ पंत कैसी प्लेइंग 11 लेकर उतरने वाले हैं? आइए जानते हैं.

इन बल्लेबाजों को मिल सकता है मौका

सलामी बल्लेबाज के तौर पर मिचेल मार्श और निकोलस पूरन को मौका मिलने की उम्मीद है. दोनों खिलाड़ियों ने एलएसजी के लिए पिछले सीजन कमाल का प्रदर्शन किया था. इसके अलावा नंबर 3 पर कप्तान ऋषभ पंत खुद बल्लेबाजी करने के लिए उतर सकते हैं, जबकि 4 नंबर पर निकोलस पूरन अपना जलवा बिखेर सकते हैं. लोअर मिडिल ऑर्डर में अब्दुल समद के अलावा आयुष बदोनी और जोश इंग्लिस खेल सकते हैं.

Advertisment

गेंदबाजी विभाग पर एक नजर

स्पिन गेंदबाजी की कमान दिग्वेश राठी के अलावा आयुष बदोनी और एडेन मार्करम के कंधों पर होगी. जबकि तेज गेंदबाजी विभाग में इस बार मोहम्मद शमी खेलते हुए नजर आएंगे. उनके अलावा एनरिख नॉर्खिया को मौका मिलने की उम्मीद है. मयंक यादव इंजरी की समस्या की वजह से बाहर रह सकते हैं. शमी पहली बार एलएसजी का हिस्सा बने हैं. उन्होंने पिछला सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला था.

लखनऊ की संभावित प्लेइंग-11

ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, आयुश बदोनी, जोश इंग्लिस, वानिंदु हसारंगा, एनरिख नॉर्खिया, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी.

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड आईपीएल 2026 के लिए

ऋषभ पंत (कप्तान), एनरिक नॉर्खिया, जोश इंग्लिस, वानिंदु हसरंगा, अकक्षत रघुवंशी, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अब्दुल समद, एडेन मार्करम, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शीन कुलकर्णी, आवेश खान, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके, मयंक यादव, मोहम्मद शमी, मिशेल मार्श, मोहसिन खान, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ