Traffic Challan: यदि आप ट्रैफिक चालानों का भुगतान किए बिना उन्हें इकट्ठा किए जा रहे हैं तो सावधान होने का समय आ गया है। इन जुर्माने को चुकाने में लापरवाही करने पर संभावित रूप से आपको वाहन पोर्टल (Vahan portal) के माध्यम से आवश्यक ऑनलाइन वाहन-संबंधी कार्यों को करने से रोका जा सकता है।
TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, चालान को नजरअंदाज करने की लोगों की आदत पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने निर्णय लिया है कि जिन व्यक्तियों के पांच से अधिक ट्रैफिक चालान लंबित हैं, वे महत्वपूर्ण लेनदेन ऑनलाइन नहीं कर पाएंगे, जैसे वाहन को किसी अन्य शख्स के नाम करना या वाहन पोर्टल के माध्यम से वाहन फिटनेस प्रमाणपत्र प्राप्त करना।
ट्रैफिक पुलिस के आंकड़े हैरान करने वाले
ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों से पता चलता है कि 20,684 वाहन ऐसे रहे जिन्होंने 100 से अधिक ट्रैफिक उल्लंघन किए, लेकिन किसी के लिए भी जुर्माना नहीं भरा। अधिकारियों ने यह भी नोट किया है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने परिवहन विभाग के ध्यान में ऑनलाइन जुर्माना न भरने के कई मामले लाए हैं।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा निर्धारित नियमों का हवाला देते हुए, एक सरकारी अधिकारी ने रिपोर्ट में बताया, ‘वर्तमान में, विभाग ने वाहन पोर्टल पर 90 दिनों से अधिक के पांच से अधिक लंबित चालान वाले वाहनों को ‘लेन-देन नहीं करने योग्य’ के रूप में वर्गीकृत करने का विकल्प चुना है।’
इस साल 30 जून तक यातायात अधिकारियों ने 58,81,261 वाहनों को कुल 2,63,96,367 नोटिस जारी किए। चिंताजनक बात यह है कि यातायात अधिकारियों द्वारा जिनके चालान किए, उन्होंने वह भरे तो नहीं लेकिन उन वाहनों को बार-बार उल्लंघन करते हुए पाया गया।
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
11 mins ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
52 mins agoबिहार JDU में सियासी घमासान, ललन सिंह पर नीरज का बड़ा बयान
1 hr agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
2 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
2 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
5 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
7 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
8 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
8 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines