हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंकों में क्लर्क के 11,403 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा मौका, जानें पूरी डिटेल

IBPS Clerk Recruitment 2026 Notification: आईबीपीएस ने क्लर्क के 11,403 पदों पर भर्ती निकाली. 1 अगस्त से आवेदन शुरू. जानिए योग्यता, सैलरी और परीक्षा की तारीखें.

विज्ञापन

IBPS Clerk Jobs 2026: बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने देश के 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (Public Sector Banks) में कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA / क्लर्क) के 11403 पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. अगर आपने किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है, तो आप इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आइए, जानते हैं कि कौन आवेदन कर सकता है, कितनी फीस लगेगी, महत्वपूर्ण तारीखें क्या हैं और किस राज्य में कितनी जगहें खाली हैं.

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 (IBPS Clerk Recruitment 2026): जरूरी तारीखें

अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो इन तारीखों को अपने पास नोट कर लें:

विज्ञापन

आधिकारिक अधिसूचना: 1 अगस्त 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 अगस्त 2026 (रात 12:01 बजे से)

विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तारीख: 21 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam): 10 और 11 अक्तूबर 2026

विज्ञापन

मुख्य परीक्षा (Mains Exam): 27 दिसंबर 2026

अनंतिम आवंटन (Provisional Allotment): मार्च 2027

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन? (IBPS Clerk Recruitment 2026 Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता (Education): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्‍नातक (Graduation) की डिग्री होनी जरूरी है.

उम्र सीमा (Age Limit): 1 अगस्त 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए (यानी जन्म 2 अगस्त 1998 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद न हुआ हो). आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी.

विज्ञापन

स्थानीय भाषा का ज्ञान: आप जिस राज्य से आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए.

कंप्यूटर ज्ञान: कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान अनिवार्य है. इसके लिए कंप्यूटर में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, डिग्री या स्कूल/कॉलेज स्तर पर कंप्यूटर विषय पढ़ा होना चाहिए.

विज्ञापन

कितनी मिलेगी सैलरी?
आईबीपीएस क्लर्क/कस्टमर सर्विस एसोसिएट पद पर चयनित उम्मीदवारों को 24050 रुपये से 64480 रुपये प्रति माह के पे-स्केल (Pay Scale) पर नियुक्त किया जाएगा. इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता और अन्य बैंक सुविधाएं भी मिलेंगी.

कितना लगेगा आवेदन शुल्क? (IBPS Clerk Application Fee)
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (General/OBC/EWS):
850 रुपये

विज्ञापन

एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिक (ESM): 175 रुपये

भुगतान का माध्यम: शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा.

प्रमुख राज्यों में रिक्तियों की संख्या (State-Wise Vacancies)
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 11,403 पद भरे जाएंगे. कुछ प्रमुख राज्यों का ब्योरा नीचे दिया गया है:

उत्तर प्रदेश: 1731 पद

कर्नाटक: 1414 पद

महाराष्ट्र: 1051 पद

पश्चिम बंगाल: 946 पद

गुजरात: 698 पद

तमिलनाडु: 675 पद

मध्य प्रदेश: 570 पद

बिहार: 491 पद

पंजाब: 481 पद

दिल्ली: 415 पद

राजस्थान: 392 पद

हरियाणा: 196 पद

(अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पूरी सूची आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है.)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola