Old Delhi Famous Chaat Recipe: पुरानी दिल्ली की गलियों में सर्दियों के मौसम में मिलने वाली दौलत की चाट अपने हल्के, झागदार और मुंह में घुल जाने वाले स्वाद के लिए बेहद मशहूर है. इसे कई जगह इसे मलाई माखन या मलाईयों के नाम से भी जाना जाता है. पारंपरिक तरीके से इसे रातभर खुली ठंडी हवा और ओस में रखा जाता है, जिससे इसका खास झागदार टेक्सचर तैयार होता है. हालांकि, घर पर भी कुछ आसान स्टेप्स की मदद से इसका स्वाद काफी हद तक पाया जा सकता है. बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता और सही रेसिपी को फॉलो करना होगा.
इसे भी पढ़ें- होटल के कमरे में नोटपैड और पेन का क्या होता है इस्तेमाल? जानिए इसके पीछे का दिलचस्प कारण
दौलत की चाट कैसे बनाएं?
सामग्री
- दूध- 500 मिली
- फ्रेश क्रीम- 200 मिली
- पिसी चीनी- 3 चम्मच
- इलायची पाउडर- 1 चम्मच
- केसर- 4
- पिस्ता- 2 चम्मच
- बादाम- 2 चम्मच
- चांदी का वर्क- थोड़ा
विधि
- सबसे पहले दूध को एक पैन में डालकर धीमी आंच पर लगभग आधा होने तक उबाल लें. फिर दूध ठंडा होने पर इसमें फ्रेश क्रीम, पिसी चीनी, इलायची पाउडर और केसर वाला दूध मिलाएं.
- अब इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंटें और इलेक्ट्रिक बीटर का इस्तेमाल करेंगे तो बेहतर झाग बनेगा.
- पारंपरिक स्वाद के लिए इस मिश्रण को ढककर8 घंटे के लिए फ्रिज में रखें. अगर मौसम ठंडा हो तो इसे रातभर ठंडी जगह पर भी रखा जा सकता है.
- ठंडा होने के बाद मिश्रण को दोबारा 10 मिनट तक फेंटें, जब तक यह हल्का और झागदार न हो जाए.
- तैयार झाग को कटोरी में निकालें और ऊपर से पिस्ता, बादाम, केसर, गुलाब की पंखुड़ियां और चाहें तो चांदी का वर्क लगा दें. इसके बाद ठंडा-ठंडा सर्व करें और स्वाद बढ़ाने के लिए फुल-फैटी दूध का इस्तेमाल करें.
- किसी को सर्व करने से पहले ड्राई फ्रूट्स डालें, ताकि उनका कुरकुरापन बना रहे.
इसे भी पढ़ें- Kunal Kemmu ने 80 से 71 kg किया अपना वजन, इस एक तरीके से Weight Loss हुआ सफल
संबंधित खबरें
68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
14 mins agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
9 hrs agoरिलायंस फाउंडेशन बनाएगा 100 एकड़ की केयर टाउनशिप 'अनंत आश्रय'
11 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
13 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
14 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
15 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
20 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
20 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines