How To Clear Blocked Nose Naturally: सर्दी-बरसात में साइनस का रामबाण इलाज, जानें एक्सपर्ट का तरीका
Author: News24 हिंदी
Sep 02, 2025 01:08 PM IST
How To Clear Blocked Nose Naturally: बहुत से लोग हैं जिनकी सोते समय या दिनभर में किसी भी समय नाक बंद हो जाती है। जिससे व्यक्ति को चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कई बार तो समझ ही नहीं आता कि क्या किया जाए। अगर आप भी ऐसी ही परेशानी से जूझ रहे हैं और समझ नहीं पा रहे कि क्या करें, तो घबराएं नहीं। जानिए एक्सपर्ट से एक घरेलू नुस्खा जो सिर्फ एक चीज से आपकी बंद नाक और साइनस की दिक्कत दूर कर सकता है।
अदरक का करें इस्तेमाल, आसान घरेलू उपाय
एक्सपर्ट के अनुसार, इस उपाय के लिए आपको बस अदरक की जरूरत होगी। सबसे पहले अदरक का एक ताजा टुकड़ा लें। अब उसे कद्दूकस की मदद से पेस्ट जैसा गिस लें। इस पेस्ट को अपनी नाक की दोनों साइड्स और माथे पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगे रहने दें, फिर सामान्य पानी से धो लें। इससे आपकी बंद नाक खुल जाएगी और आपको साइनस से राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Walking Techniques For Health: चलने का सही तरीका क्या है? जानें एक्सपर्ट के बताए ये 6 हेल्दी ट्रिक्स
अदरक लगाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
- एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप अदरक लगा रहें है तो इन बातों का ध्यान रखें
- ताजी अदरक का प्रयोग न करें, क्योंकि इससे स्किन पर जलन, रेडनेस या इरिटेशन हो सकता है।
- उपयोग से पहले पैच टेस्ट करें – किसी छोटे हिस्से पर 2 मिनट लगाकर देखें कि स्किन को सूट कर रहा है या नहीं।
- सेंसेटिव त्वचा वाले अदरक की मात्रा कम रखें और लगने का समय भी कम करें।
अदरक पेस्ट लगाने के फायदे
अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण साइनस की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही जब इसे माथे और नाक के पास लगाया जाता है, तो यह उस हिस्से की जमी हुई बलगम को (म्यूकस) ढीला कर देता है जिससे नाक की रुकावट धीरे-धीरे खुलने लगती है। साथ ही, अदरक की गर्म तासीर शरीर में जमा ठंड को दूर करने में सहायक होती है, जिससे सिरदर्द और साइनस प्रेशर में भी राहत मिलती है।
ये भी पढ़ें- Self Confidence Mudra: एक मुद्रा जो बना देगी आपको कॉन्फिडेंस का मास्टर, जानिए कैसे?